{"_id":"5f58a4148ebc3e439749e069","slug":"faridabad-son-shot-father-in-property-dispute-victim-condition-critical-in-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली, हालात नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपत्ति विवाद में कलयुगी बेटे ने पिता को मारी गोली, हालात नाजुक
Wed, 09 Sep 2020 03:15 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 09 Sep 2020 03:15 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : पेक्सेल्स
फरीदाबाद के सेक्टर- 58 थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम कलयुगी बेटे ने प्रॉपर्टी के विवाद में अपने पिता पर ही गोली चला दी। इस घटना में गोली लगने से उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें शहर के एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
58 थाना क्षेत्र के सीकरी चौकी प्रभारी देवदत्त ने बताया कि अजहरुद्दीन का अपने पिता शेर मोहम्मद के साथ प्रॉपर्टी को लेकर विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर अजहरुद्दीन में अपने मामा खालिद के साथ मिलकर पिता शेर मोहम्मद पर गोली चला दी। इस घटना को अंजाम देने के लिए अजहरुद्दीन के मामा खालिद ने यूपी से कट्टा खरीद कर अपने भांजे को दी थी।
विज्ञापन
बता दें कि घायल शेर मोहम्मद ने तीन शादी की है।आरोपी बेटा अजहरुद्दीन पहली पत्नी का बेटा है, जिसने इस वारदात को अंजाम दिया है। इस मामले में पुलिस ने खालिद को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी शेर मोहम्मद का बेटा अजहरुद्दीन अभी पुलिस गिरफ्त से फरार चल रहा है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन