फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad s Khedipul thieves broke lock of medical store and took away facewash and cash

ये चोरी ऐसी-वैसी नहीं है: चोरों ने दाएं-बाएं देखा, फिर शटर तोड़कर पहुंचे अंदर... और ले गए फेशवॉश

Fri, 31 Mar 2023 08:19 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 31 Mar 2023 08:19 PM IST
सार

मेडिकल स्टोर संचालक जब सुबह अपनी दुकान पहुंचा तो शटर टूटा देख उसके होश उड़ गए। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Faridabad s Khedipul thieves broke lock of medical store and took away facewash and cash
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

फरीदाबाद के खेड़ीपुल स्थित एक मेडिकल स्टोर का शटर तोड़कर चोर काफी मात्रा में फेसवॉश और छह हजार रुपये चुरा ले गए। पीड़ित स्टोर संचालक नूर मोहम्मद की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है। वहीं दूसरा मामला हथीन का है।

विज्ञापन

मूलरूप से उत्तर प्रदेश के अमरोहा (यूपी) निवासी पीड़ित खेड़ीपुल के पास किराए के मकान में रह रहा है। घर के आसपास ही छोटा सा मेडिकल स्टोर है। 28 मार्च सुबह उसने देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ मिला। अंदर से काफी मात्रा में फेसवॉश और करीब छह हजार रुपये गायब थे। पुलिस ने केस दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चोरी की बाइक के साथ चोर गिरफ्तार
हथीन में वाहन चोरी निरोधक दस्ता टीम ने एक युवक को चोरीशुदा बाइक के साथ गिरफ्तार किया है। प्रभारी ने बताया कि 30 मार्च को मुख्य सिपाही सहुद अहमद अपनी टीम के साथ गश्त पर जयंती मोड़ हथीन पर मौजूद था। मुखबिर खास ने सूचना दी कि एक युवक जो चोरी की बाइक रखता है, बाइक को लेकर रूपडाका से हथीन की तरफ आ रहा है।

विज्ञापन

रोड पर स्थित निजी स्कूल पर नाकाबंदी की जाए तो चोरी की बाइक के साथ काबू किया जा सकता है। सिपाही ने साथी स्टाफ की सहायता से उसे काबू किया। आरोपी की पहचान शौकीन निवासी रूपडाका थाना उटावड़ के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत थाना हथीन मे केस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed