फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad's businessman kidnaps in noida.

फरीदाबाद के व्यापारी का नोएडा में अपहरण

Fri, 29 Aug 2014 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा/फरीदाबाद Updated Fri, 29 Aug 2014 01:23 AM IST
विज्ञापन
Faridabad's businessman kidnaps in noida.

फरीदाबाद के स्टोन क्रेशर व्यापारी का नोएडा में अपहरण किए जाने का मामला सामने आया है। व्यापारी दो दिन पहले मंगलवार को सेक्टर-49 हिंडन विहार में रहने वाले बकाएदार से साढ़े पांच लाख रुपये लेने आया था।

विज्ञापन


परिजनों ने बृहस्पतिवार को बकाएदार के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कराया है। सेक्टर-49 पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है।

फरीदाबाद के पॉली गांव का निवासी लखन पाल सिंह चामुंडा (24) का एनसीआर में स्टोन क्रेशर का व्यापार है। लखन के चाचा आजाद ने शिकायत दी है कि मंगलवार सुबह वह सेक्टर-49 स्थित हिंडन विहार में सरफराज नामक व्यक्ति से साढ़े पांच लाख रुपये लेने के लिए फरीदाबाद से चला था।
विज्ञापन


सरफराज के न मिलने पर वह ग्रेटर नोएडा में एक व्यक्ति से 21 हजार रुपये बकाया लेने गए। दोपहर में वापस सरफराज के घर पहुंचे, लेकिन इसके बाद उनका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


व्यापारी का पता न लगने पर परिजनों ने खोजबीन की। बुधवार दोपहर परिजनों ने इसकी जानकारी सेक्टर-49 थाने में दी। बृहस्पतिवार को मोबाइल लोकेशन के आधार पर व्यापारी की महिंद्रा एसयूवी-500 सरफराज के घर के सामने से बरामद हुई। गाड़ी में लखनपाल का मोबाइल भी मिला है।  

पुलिस को नहीं दी सूचना
व्यापारी की गाड़ी पिछले दो दिनों से सरफराज के घर के सामने खड़ी थी। इसके बावजूद उसने न तो इसकी सूचना उसके घर वालों को दी और न ही पुलिस को दी। इससे पुलिस को उस पर शक गहरा गया है। कुछ लोगों ने पूछताछ में बताया कि लखनपाल को कई लोगों रुपयों का लेन-देन करना था।


नोएडा के सीओ तृतीय क्षेत्र राजकुमार मिश्रा ने बताया कि क्रेशर व्यापारी की तलाश में सर्विलांस टीम और क्राइम ब्रांच पुलिस से भी मदद ली जा रही है। इसके लिए पुलिस कई टीमें बनाकर जांच कर रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed