फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad rajkiya mahila mahavidyalaya psychologist says to ease up your heart talk heart to vacant chair

‘मन हल्का करने के लिए खाली कुर्सी से कह दें दिल की बात’

Mon, 12 Oct 2020 06:17 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 12 Oct 2020 06:17 PM IST
सार

- राजकीय महिला महाविद्यालय में मानसिक विकास-निदान पर विशेषज्ञाें ने दिए सुझाव

विज्ञापन
faridabad rajkiya mahila mahavidyalaya psychologist says to ease up your heart talk heart to vacant chair
ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से विशेषज्ञों ने मानसिक विकार के कारण व निदान के सुझाव बताए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फरीदाबाद सेक्टर-16 स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में छात्राओं को ऑनलाइन प्लेटफार्म के माध्यम से विशेषज्ञों ने मानसिक विकार के कारण व निदान के सुझाव बताए। मनोविज्ञान विभाग की अध्यक्ष रीतिका गुप्ता ने बताया कि मन हल्का करने के लिए खाली कुर्सी से बात की जा सकती है।

विज्ञापन


आप यह मान लें कि उस कुर्सी पर वह व्यक्ति आसीन है जिसे आप आदर्श मानते हैं। इसके बाद सब कह दें। इससे निश्चित ही मन का बोझ कम होगा और समस्याओं का हल मिलने लगेगा। यह मानसिक तनाव दूर करने के सर्वोत्तम उपाय हैं।
विज्ञापन


कार्यक्रम में सेवानिवृत्त प्राचार्या व मनोविज्ञान प्राध्यापिका सोनल गुप्ता ने भी व्याख्यान दिया। उन्होंने छात्राओं की भावनाओं को समझने, नियंत्रण करने संबंधी सजगता के बारे में बताया। उन्होंने सकारात्मक और नकारात्मकता के बारे में भी जिक्र किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कठिन दौर में हमें परस्पर सहयोग और सद्भाव से काम करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने समुचित परामर्श और साइको थेरेपी से इस पर नियंत्रण का सुझाव दिया। कहा कि प्रियजनों से बात कर मनोविकारों को दूर किया जा सकता है। व्याख्यान कार्यक्रम में वरिष्ठ प्राध्यापिका अमिता कुमारी और अर्चना वर्मा सहित 60 से भी ज्यादा छात्राओं ने भाग लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed