{"_id":"6366ef5d981da84a831378bc","slug":"faridabad-pet-dog-left-behind-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad : युवती के पीछे छोड़ा पालतू कुत्ता, शिकायत करने पर आरोपी ने भाई का सिर फोड़ा, गालियां दीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad : युवती के पीछे छोड़ा पालतू कुत्ता, शिकायत करने पर आरोपी ने भाई का सिर फोड़ा, गालियां दीं
Sun, 06 Nov 2022 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 06 Nov 2022 04:49 AM IST
सार
Faridabad : युवती ने किसी तरह खुद को बचाया। परिजन मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता के भाई के सिर में ईंट दे मारी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जर्मन शेफर्ड कुत्ता
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के एसजीएम नगर इलाके में शुक्रवार शाम परिजनों के साथ हरिद्वार जा रही युवती पर पड़ोसी ने पालतू कुत्ता छोड़ दिया। युवती ने किसी तरह खुद को बचाया। परिजन मामले की शिकायत लेकर युवक के घर पहुंचे तो आरोपी ने पीड़िता के भाई के सिर में ईंट दे मारी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
एसजीएम नगर बांध रोड निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया शुक्रवार को वह परिवार के साथ हरिद्वार जा रहे थे। बहन घर के बाहर इंतजार कर रही थी। इस दौरान उनके पड़ोसी मोहित ने जर्मन शेफर्ड नस्ल का कुत्ता बहन के पीछे छोड़ दिया। युवती समय रहते भागकर घर के अंदर आ गई। उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी।
विज्ञापन
दीपक व उसके पिता मामले की शिकायत करने आरोपी के घर गए। आरोप है मोहित ने गाली-गलौज शुरू कर दी और दीपक के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया। एसजीएम नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन