फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   faridabad municipal corporation smart city nodal officer transferred

नगर निगम से स्मार्ट सिटी के नोडल अफसर का हुआ तबादला

Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 07 Dec 2016 12:33 AM IST
विज्ञापन
faridabad municipal corporation smart city nodal officer transferred
फरीदाबाद नगर ‌न‌िगम

फरीदाबाद को स्मार्ट सिटी की सूची में शामिल कराने में अहम भूमिका निभाने वाले नगर निगम के एसई वन एवं नोडल अधिकारी डीआर भास्कर का तबादला कर दिया गया है। उन्हें अब सीएम सिटी करनाल का फुलफ्लैश चार्ज दिया गया है।

विज्ञापन


एससी-दो के पद पर तैनात अनिल मेहता से पंचकुला का अतिरिक्त चार्ज वापस लेकर उन्हें फरीदाबाद में फुलफ्लैश लगाया गया है। राज्य सरकार ने सोमवार की देरशाम इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि एसई वन रहे डीआर भास्कर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट पर शुरूआत से ही काम किया था। लेकिन निगमायुक्त सोनल गोयल के पद संभालते ही उनसे स्मार्ट सिटी के नोडल अधिकारी का पद वापस लेकर उनके काम की जिम्मेदारी एक्सइएन रमेश बंसल को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा  रहा है कि भास्कर को यहां से हटाने में उनके विरोधियों की भूमिका अहम रही है। सत्ता पार्टी के एक ताकतवर मंत्री भी उनसे नाराज थे। उनके अचानक तबादला होने को लेकर निगम में चर्चाओं का बाजार गर्म है। जानकारों का कहना है कि इससे स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट प्रभावित भी हो सकते हैं।


स्मार्ट सिटी का काम हुआ धीमा:
-बता दें कि निगमायुक्त सोनल गोयल ने स्मार्ट सिटी का काम एक्सइएन रमेश बंसल व रिटायर्ड निगम अधिकारी एनके कटारा को दे रखा है। ये दोनों अधिकारी स्मार्ट सिटी के लिए प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसलटेंट नियुक्त करने में पिछले एक महीने से काम कर रहे है। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी अभी तक रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल तैयार नहीं किया जा सका है। यानी जब तक पीएमसी नियुक्त नहीं होगी तब तक स्मार्ट सिटी का काम आगे नहीं बढ़ सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed