फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad miscreant use Oyo Hotel for gambling, eight arrested

फरीदाबाद : ओयो होटल को बनाया जुआ खेलने का अड्डा, आठ गिरफ्तार

Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: Mohit Mudgal Updated Wed, 29 Jul 2020 06:02 PM IST
विज्ञापन
Faridabad miscreant use Oyo Hotel for gambling,  eight arrested
ओयो होटल में जुआ खेलने वाले आठ गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद में एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने कोतवाली थाना क्षेत्र के नेहरु ग्राउंट लोहा मंडी स्थित एक ओयो होटल पर दबिश देकर यहां चल रहे जुआ खिलाने के कारोबार का पर्दाफाश किया गया है। होटल संचालक प्रति घंटे 1500 के हिसाब से जुआरियों को कमरा किराये पर देता था। मौके से आठ जुआरी समेत होटल मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

 
पुलिस प्रवक्ता एसीपी धारणा यादव ने बताया कि एक सूचना के आधार पर एनआईटी क्राइम ब्रांच की टीम ने सोमवार रात को कोतवाली क्षेत्र के नेहरु ग्राउंड स्थित ओयो होटल पर दबिश दी। जहां से जुआ खेलने वाले आठ लोगों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इनके पास से 204500 रुपये भी क्राइम ब्रांच ने बरामद किए हैं।  गिरफ्तार आरोपियों की पहचान  ललित, गुलशन, विनोद, विशाल, हरीश, मनी, रिंकू, और राकेश निवासी एनआईटी के रूप में हुई है।  आरोपियों के खिलाफ थाना कोतवाली में गैंबलिंग एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी रिंकू सभी जुआरियों को इकट्ठा करके ओयो होटल में कमरा लेकर जुआ खिलाता है। रिंकू ने ही ओयो होटल मालिक से सभी जुआरियों को जुआ खेलने के लिए कमरा उपलब्ध करवाया था। होटल मालिक इन्हें जुआ खेलने के लिए 1500 रुपये प्रति घंटे के हिसाब से कमरा किराये पर देता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed