{"_id":"475f5e22a12e977d0b5fdbc4c76d3bb2","slug":"faridabad-kabaddi-player-not-able-to-play-league-due-to-association","type":"story","status":"publish","title_hn":"कबड्डी लीग में नहीं खेल पाएंगे फरीदाबाद के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कबड्डी लीग में नहीं खेल पाएंगे फरीदाबाद के खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Thu, 22 May 2014 06:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के कबड्डी एसोसिएशन की गलती से खिलाड़ियों को लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है। जुलाई माह में शुरू होने वाली कबड्डी प्रीमियर लीग में जिले का एक भी खिलाड़ी भाग नहीं ले रहा है क्योंकि एसोसिएशन द्वारा इस लीग के लिए हुए ट्रायल के संदर्भ में खिलाड़ियाें को सूचित ही नहीं किया गया, जिससे खिलाड़ी ट्रायल में जाने से वंचित रह गए।
विज्ञापन
जबकि हरियाणा से 15 खिलाड़ी लीग में भाग ले रहे हैं। जिनकी बोली लाखों में लगी है। जिले के कबड्डी खिलाड़ियों में इस बात को लेकर एसोसिएशन के प्रति रोष है कि उन्हें ट्रायल के लिए सूचित क्यों नहीं किया गया। ट्रायल इस माह के पहले सप्ताह में था। ट्रायल देने के बाद खिलाड़ी बोली में शामिल हो सकते थे।
विज्ञापन
जिला कबड्डी एसोसिएशन के पदाधिकारी पहले तो ट्रायल को लेकर यहां बहाना बना रहे थे कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं थी, जबकि कबड्डी लीग को लेकर काफी समय से प्रचार शुरू कर दिया गया था।
विज्ञापन
वहीं एसोसिएशन के सूत्रों के अनुसार इसको लेकर पदाधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। जिले में कई राज्य व राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी मौजूद हैं। जिन्हें इस लीग को लेकर काफी उम्मीद थी। गुड़गांव जिले के दीपक हुड्डा को 12.60 लाख रुपये में खरीदा गया है।
जिला कबड्डी एसोसिएशन के सचिव बीएस चपराना कहते हैं, कबड्डी एसोसिएशन से यह गलती हुई है। एसोसिएशन समय पर खिलाड़ियाें को ट्रायल के लिए सूचित नहीं कर पाई, जिस वजह से खिलाड़ी ट्रायल में भाग नहीं ले पाए। अगर खिलाड़ी ट्रायल में भाग लेते तो उनकी बोली भी लाखों में लगती।