बल्लभगढ़ की चार्वी का ‘द वाइस किड्स’ में चयन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुरीली, प्रतिभावान, हुनरमंद 13 वर्षीय गायिका चार्वी 30 जुलाई को रात 9 बजे पहली बार टीवी पर अपनी गायिकी का हुनर दिखाएंगी। स्वर साधना मंदिर की संचालिका अंजू मुंजाल की शिष्या रहीं चार्वी एमवीएन स्कूल में 8वीं की छात्रा हैं।
उनकी गायिकी का शहर कई बार जलवा देख चुका है। स्कूल व कई बड़े समारोहों में अपनी सुरीली आवाज का लोहा मनवा चुकी छोटी गायिका को अब यहां का ‘लता मंगेसर’ कहा जाता है। इस गायिका ने द्वारका में हजारों बच्चों के बीच हुए मुकाबले में अपनी आवाज का लोहा मनवाते हुए मुंबई का रास्ता बनाया।
टॉप 54 में शामिल हुई चार्वी
मार्च में हुए मेगा राउंड के दूसरे भाग में जजों को यह गायिका ऐसी भा गई कि उन्होंने उन्हें मुंबई आने का न्योता दे दिया। शो के लिए देश भर में हुए राउंड के बाद 93 बच्चों का चयन हुआ है।
22 जून को चार्वी ने टॉप 54 में भी बना ली है। 30 जुलाई को होने वाले शो के बाद उनके टॉप 18 में आने की पूरी उम्मीद है। इस शो में वह गायक शेखर की टीम सदस्य के तौर पर प्रस्तुति देगीं।
जज के तौर पर वहां प्रसिद्ध गायक शान, शेखर और गायिका नीति शेखर रहेंगे। शो को लेकर चावला परिवार खासा उत्साहित है। मां ज्योति चावला, पिता श्रवण सहित उसकी गुरू अंजू मुंजाल ने उसके उज्जवल भविष्य की कामना की और सफलता के लिए दुआ मांगी है।