{"_id":"cbad54fe1fd9aab11e68d30ba20541aa","slug":"faridabad-gaurav-award-to-anisa-sayed","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनीसा को मिलेगा ‘फरीदाबाद गौरव’ सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनीसा को मिलेगा ‘फरीदाबाद गौरव’ सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 02 Aug 2014 04:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स की शूटिंग प्रतियोगिता में रजत पदक विजेता अनीसा सैय्यद को फरीदाबाद का सर्वोच्च सम्मान ‘फरीदाबाद गौरव’ से सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
यह सम्मान मानव सेवा समिति देगी। इस मौके पर वह लोग भी सम्मानित होंगे जिन्होंने संगीत, गायन, काव्य, कला, विज्ञान व अन्य क्षेत्रों में शहर का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
समिति ने इन सम्मानों के हकदार लोगों से आवेदन पत्र मांगे हैं। समिति का यह सम्मान-समारोह स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेक्टर-12 स्थित हुडा सभागार में होगा।
विज्ञापन
इस बात की जानकारी प्रेस को जारी एक बयान में समिति के अध्यक्ष पवन गुप्ता, चेयरमैन अरुण बजाज व महासचिव कैलाश शर्मा ने संयुक्त रूप से दी है।