फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad cracker market fire: Vendors helpless.

हादसे के बाद भी नहीं सुधरे पटाखा बाजार

Thu, 23 Oct 2014 01:17 PM IST
Updated Thu, 23 Oct 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
Faridabad cracker market fire: Vendors helpless.

फरीदाबाद के एनआईटी दशहरा ग्राउंड के पटाखा मार्केट में भीषण आग हादसे के बाद भी प्रशासन ने सबक नहीं लिया। खानापूर्ति करने के लिए सिर्फ पटाखा बाजारों में फायर ब्रिगेड खड़ी कर दी गई। वाहन पार्किंग की व्यवस्था दूर की गई। एसडीएम ने निरीक्षण किया। जबकि स्थायी बाजारों में हालत जस की तस रही।

विज्ञापन


ओल्ड फरीदाबाद, सराय ख्वाजा, बल्लभगढ़ एवं एक नंबर में स्थिति खराब रही। उनमें फायर ब्रिगेड जाने लायक जगह नहीं थी। ओल्ड फरीदाबाद में तो संकरी गलियों में भी अतिक्रमण कर बाजार लग रहा है।
विज्ञापन


प्रदेश की सबसे बड़ी औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में तो ऐसी घटनाओं के लिए आम लोगों से लेकर सरकार तक ने इंतजाम कर रखा है। लोगों ने अतिक्रमण करके गलियों में फायर ब्रिगेड जाने लायक जगह नहीं छोड़ी है। जबकि यह औद्योगिक शहर है जहां हर गली में वर्कशॉप हैं। कैमिकल फैक्ट्रियां हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर की 60 फीसदी से अधिक लोग संकरी गलियों वाली कालोनियों में ही बसते हैं। इनमें भी बहुमंजिला मकान बने हुए हैं। किसी भी बहुमंजिला इमारत में आग बुझाने के लिए काम आने वाली टर्नटेबल लेडर और हाईड्रोलिक प्रेशर युक्त एक भी गाड़ी पूरे अग्निशमन विभाग में नहीं है।

निष्पक्ष जांच करने की मांग

Faridabad cracker market fire: Vendors helpless.

फरीदाबाद के पूर्व राजस्व मंत्री महेंद्र प्रताप सिंह के बेटे विजय प्रताप सिंह ने मंगलवार को दशहरा मैदान में अग्निकांड की भेंट चढ़े पीड़ित दुकानदारों से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि निश्चित तौर घोर लापरवाही हुई है और नियमों की अनदेखी की गई है। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

डीएम ने किया पटाखा बाजार का निरीक्षण
ग्रेटर नोएडा के जिलाधिकारी चंद्रकांत ने बुधवार सुबह 10 बजे ग्रेटर नोएडा में ऐच्छर गांव के पास रामलीला मैदान में आतिशबाजी बाजार का निरीक्षण किया। कुछ दुकानदारों के द्वारा बिना अनुमति के आतिशबाजी बेचने पर डीएम ने उपजिलाधिकारी सदर बच्चू सिंह को उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।

उसके बाद जिलाधिकारी ने जगत फार्म में भी जायजा लिया। डीएम ने नोएडा के सेक्टर-37 और भंगेल आतिशबाजी बाजार का भी जायजा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट कामता प्रसाद ने कहा कि फायर विभाग ने दोनों ही स्थानों पर पर्याप्त व्यवस्था की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed