फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Faridabad class one station drown in rain

पहली ही बारिश में खुल गई क्लास वन स्टेशन की पोल

Fri, 18 Jul 2014 06:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 18 Jul 2014 06:29 PM IST
विज्ञापन
Faridabad class one station drown in rain

एनसीआर के क्लास वन रेलवे स्टेशन पर बारिश में न खड़े होने की जगह है और न ही बैठने की। पहली बारिश में ही प्लेटफार्म से लेकर वेटिंग रूम तक पानी भर गया।

विज्ञापन


यही नहीं स्टेशन आने-जाने वाले रास्ते पर दिनभर दो से तीन फुट तक पानी भरा रहा। इस बात की जानकारी होने के बाद भी स्थानीय अधिकारी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते रहे।
विज्ञापन


ज्ञात हो कि ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन दिल्ली डिवीजन का क्लास वन स्टेशन है। लेकिन सुविधा इस स्टेशन पर थर्ड क्लास की है।

शहर में हुई पहली बारिश ने इसकी हकीकत की पोल खोल दी। यहां यात्रियों को प्लेटफार्म नंबर-1 पर खड़ा होना मुश्किल हो रहा था। क्योंकि प्लेटफार्म पर पानी भरा हुआ था। फर्स्ट क्लास के यात्रियों के बैठने के लिए बना वेटिंग रूम भी जलमग्न हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेलवे के इंस्पेक्टर ऑफ वर्क्स एके गुप्ता का कहना था कि समस्याएं आती रहती हैं। चीजें खराब होती रहती हैं। धीरे-धीरे सब ठीक कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed