{"_id":"a68b48661159567153926013211de8ee","slug":"faridabad-city-bus-service-seamlessly-ply-to-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेरोकटोक होगी दिल्ली में सिटी बसों की एंट्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेरोकटोक होगी दिल्ली में सिटी बसों की एंट्री
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 22 May 2014 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरवासियों के लिए राहत भरी खबर है। अब उन्हें दिल्ली जाने के लिए ऑटो और निजी बसों के धक्के नहीं खाने पड़ेंगे।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार दोपहर से हरियाणा रोडवेज की सिटी बसों को दिल्ली में प्रवेश मिल गया। इन बसों को दिल्ली आईएसबीटी तक बिना रोक-टोक के चलाने की अनुमति दी गई है। इन सभी बसों से चालान समेत सभी प्रतिबंध समाप्त कर दिए गए हैं।
तीन दिन से चंड़ीगढ़ मुख्यालय में रोडवेज अधिकारियों और दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के बीच बात चल रही थी। जिसके बाद बृहस्पतिवार दोपहर 1 बजे बल्लभगढ़ बस डिपो महाप्रबंधक ने सिटी बस ड्यूटी इंस्पेक्टर देशराज से सभी सिटी बसों को दिल्ली आईएसबीटी रूट पर पहले की तरह चलाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
गौरतलब है कि सिटी बस सेवा के तहत दिल्ली रूट पर 26 बसों को चलाया जाता है। लेकिन 12 मई से दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के साथ एंट्री परमिट विवाद के चलते बसों को बदरपुर बॉर्डर पर ही रोका जा रहा था। इसके अलावा 18 बसों को 100-100 रुपये का चालान काटकर मेडिकल और सराय काले खां तक जाने दिया जा रहा था, जिससे विभाग को काफी घाटा हुआ।
विज्ञापन
करीब 10 दिन चले विवाद के बाद चंड़ीगढ़ में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। महाप्रबंधक महिपाल यादव ने बताया कि आला अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला सुलझा है। परमिट को लेकर कमेटी का गठन किया जा रहा है।