फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   faridabad business affected by demonetization

नोटों की तंगी ने बिगाड़ी अर्थव्यवस्था,  औद्योगिक नगरी के बाजार को 150 करोड़ का झटका

Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद
योगेश शर्मा/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Sat, 12 Nov 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
faridabad business affected by demonetization
लोगों की जेब में पैसा नहीं है और बाजार में ग्राहक नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करेंसी इफेक्ट ने लोकल मार्केट को जोर का झटका दिया है। औद्योगिक नगरी फरीदाबाद का रिटेल बाजार तीन दिनों में तकरीबन 150 करोड़ रुपये के नीचे आ गया है।
विज्ञापन


500 और 1000 रुपये के नोट पर रोक के बाद बाजारों में महज 10 से 15 फीसदी ग्राहक रह गए हैं। व्यापार संगठन के मुताबिक अगले कुछ दिनों तक बाजार पर मंदी की मार जारी रहेगी।
विज्ञापन


चाइनीज उत्पादों के खिलाफ चली हवा ने इस बार त्योहारी सीजन में बाजारों की अर्थव्यवस्था को बिगाड़ दिया था। इसके बाद अचानक बड़े नोटों पर पाबंदी की घोषणा एक बार फिर रिटेल बाजार पर भारी पड़ रही है। उद्योग व्यापार मंडल फरीदाबाद से मिली जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों में बाजार 85 से 90 फीसदी तक गिरा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरीदाबाद में तकरीबन 30 हजार से ज्यादा व्यापारी रजिस्टर्ड बताए जाते हैं, जबकि रोजाना रिटेल मार्केट में 30 से 35 करोड़ रुपये का कारोबार होता है। ऐसे में तीन दिनों से बाजार में बनी स्लोडाउन की स्थिति ने 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित कर दिया है। कंज्यूमर ड्यूरेबल इंडस्ट्री पर नोटों की तंगी की सबसे बड़ी मार दिखाई दे रही है।

इलेक्ट्रिकल्स प्रोडक्ट बेचने वाले शोरूम खाली पड़े हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रिकल प्रोडक्ट खरीदने वाले 50 फीसदी ग्राहक कैश पेमेंट करते हैं, जबकि इतने ही ईएमआई पर सामान लेते हैं।

कैश डीलिंग ठप होने से रिटेल मार्केट ठंडा पड़ा है। फाइनेंस के लिए 10 से 15 फीसदी रकम जुटाना भी ग्राहकों के लिए मुश्किल हो रहा है। ऐसे में इस कारोबार को इन दिनों बस प्लास्टिक मनी का ही सहारा है।

कैश ऑन डिलीवरी भी प्रभावित

faridabad business affected by demonetization

ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीन लोगों को भी नोटों की तंगी का सामना करना पड़ रहा है। उत्पादों को ऑनलाइन बेचने वाली साइटों पर इन दिनों कैश ऑन डिलीवरी का ऑप्शन जवाब दे रहा है। वहीं, कैश ऑन डिलीवरी का विकल्प चुनने वाले लोगों का 500 और 1000 रुपये के नोट के कारण ऑर्डर ही कैंसिल हो रहा है। यहां भी क्रेडिट कार्ड और नेट बैंकिंग को ही तरजीह दी जा रही है।

कारोबार की रफ्तार थमी
500 और 1000 के नोट पर पाबंदी से कारोबार में 90 फीसदी तक मंदी आई है। फरीदाबाद में अब तक 150 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार प्रभावित होने का अनुमान है। नए नोट की कमी का असर अभी जारी रहेगा। -जगदीश भाटिया, अध्यक्ष-व्यापार मंडल फरीदाबाद 

दूरगामी परिणाम दिखेंगे
इलेक्ट्रिकल्स बाजार पर असर है। रिटेल का काम 50 प्रतिशत तक डाउन हो गया है, लेकिन यह असर अस्थायी है। फिलहाल थोड़ी परेशानी जरूर झेलनी पड़ रही है लेकिन आने वाले समय में इसके दूरगामी परिणाम दिखेंगे। 
-आरपी पांडेय, अध्यक्ष-फरीदाबाद इलेक्ट्रिकल ट्रेडर्स एसोसिएशन

बाजार में नहीं ग्राहक
बल्लभगढ़ के बाजार में ग्राहक नजर नहीं आ रहे हैं, जबकि शादियों का सीजन चल रहा है। पुराने नोटों का चलन बैंकों तक सीमित है, जबकि नए नोटों की खेप अभी बाजार में ज्यादा नहीं है। ऐसे में कारोबार प्रभावित है।-प्रेम खट्टर, व्यापारी-बस अड्डा मार्केट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed