फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Farewell Party student two communities clashed, 12 detained

फेयरवेल में दो समुदायों के छात्र भिड़े, 12 गिरफ्तार

Thu, 11 Feb 2016 11:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी
ब्यूरो/अमर उजाला, दादरी Updated Thu, 11 Feb 2016 11:57 AM IST
विज्ञापन
Farewell Party student two communities clashed, 12 detained

स्वतंत्र भारत इंटर कॉलेज कलौंदा में फेयरवेल पार्टी के दौरान मामूली विवाद में दो समुदायों के छात्र भिड़ गए। छात्रों में मारपीट और जमकर लाठी-डंडे चले। सूचना पाकर दोनों समुदायों की ओर से पहुंचे ग्रामीणों ने भी मारपीट के बाद पथराव करते हुए गोलियां चला दीं। हंगामे में कई छात्र घायल हो गए। पुलिस ने 12 से अधिक छात्रों को हिरासत में लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, कॉलेज में बुधवार को छात्रों की फेयरवेल पार्टी थी। दो छात्रों के बीच आगे-पीछे बैठने को लेकर झगड़ा हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। इस बीच दोनों की तरफ से अन्य छात्र आ गए और लाठी-डंडे चलने लगे। कक्षाओं के फर्नीचर में भी तोड़फोड़ की गई।
विज्ञापन


इसी बीच किसी ने झगड़े की सूचना गांव में दे दी। ग्रामीणों ने भी पहुंचकर पथराव किया और गोलियां चलाईं। इससे भगदड़ मच गई। सूचना पाकर जारचा, दादरी कोतवाली पुलिस बल और पीएसी को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, दोनों गुटों की लड़ाई का खामियाजा कॉलेज के अध्यापक राजीव को भी भुगतना पड़ा। उनके घर करीब 25 लोगों ने धावा बोल दिया। राजीव ने इन पर जमकर उत्पात मचाने व तोड़फोड़ करने के साथ-साथ महिलाओं के साथ गाली गलौच करने का आरोप लगाया है।

कलौंदा में दो छात्रों का झगड़ा दो समुदायों के बीच तनाव की वजह बन गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पुलिस और पीएसी तैनात कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed