फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fares increased by one to four rupees on all metro lines

Delhi NCR News: सभी मेट्रो लाइनों पर एक से चार रुपये तक बढ़ा किराया

Mon, 25 Aug 2025 08:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 25 Aug 2025 08:39 PM IST
विज्ञापन
 दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने सोमवार सुबह किराये में बढ़ोतरी कर इसे तुंरत प्रभाव से लागू भी कर दिया। मेट्रो की सभी लाइनों पर एक से चार रुपये और एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर अधिकतम पांच रुपये तक का बढ़ाया गया है। हालांकि रविवार, राष्ट्रीय अवकाश और ऑफ-पीक समय में यात्रा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट पहले की तरह जारी रहेगी। साल 2002 में शुरू हुई मेट्रो के किराये में उस समय से लेकर अब तक छठी बार संशोधन किया गया है। तब अधिकतम किराया 8 रुपये था, अब यह 64 रुपये हो गया है। शुरुआती दिनों में 0–2 किमी का न्यूनतम किराया मात्र 4 रुपये था, यह अब बढ़कर 11 रुपये हो गया है।
विज्ञापन


दिल्ली मेट्रो को कोरोना काल के दौरान हुए वित्तीय नुकसान और जापान अंतरराष्ट्रीय सहयोग एजेंसी (जेआइसीए) से लिए गए कर्ज की अदायगी के लिए किराये में बढ़ोतरी का कारण बताया जा रहा है। कोरोना काल के दौरान ट्रेनों, नागरिक संपत्तियों और मशीनरी के रखरखाव व मानव संसाधन के वेतन पर कोई असर नहीं पड़ने दिया गया। इस कारण वित्तीय स्थिति पर दबाव बढ़ गया था। अधिकारियों ने बताया कि यह संशोधन चौथी किराया निर्धारण समिति की सिफारिशों और स्वचालित किराया संशोधन सूत्र के तहत किया गया है। डीएमआरसी बोर्ड ने इसे चौथे वित्त आयोग के वैधानिक प्रावधानों के अनुरूप मंजूरी दी है। डीएमआरसी ने साल 2017 में दो बार किराया बढ़ाया था। अब आठ साल बाद किराया बढ़ाया गया है।
विज्ञापन




8.4 किमी का नेटवर्क 393 किलोमीटर हुआ

24 दिसंबर 2002 को पहली बार दिल्ली मेट्रो की शुरुआत हुई थी। तब 8.4 किमी के नेटवर्क पर शाहदरा से तीस हजारी के बीच मेट्रो का परिचालन हुआ था। वर्तमान में दिल्ली मेट्रो के 288 स्टेशन हैं और दिल्ली-एनसीआर में 393 किलोमीटर का मेट्रो नेटवर्क हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन




यह हैं नई दरें... (25 अगस्त से लागू)

दूरी नई दर पुरानी दर
- 0–2 किमी 11 10

- 2–5 किमी 21 20

- 5–12 किमी 32 30

- 12–21 किमी 43 40

- 21–32 किमी 54 50

- 32 किमी से अधिक 64 60

अवकाश के दिन किराया...

दूरी पुरानी दर नई दर

0-2 किमी 10 11

2-5 किमी 10 11

5-12 किमी 20 21

12-21 किमी 30 32

21-32 किमी 40 43

32 किमी से अधिक 50 54


यात्रियों ने बताई अपनी समस्याएं

- किराया तो बढ़ा दिया, लेकिन सुविधाएं नहीं दे रहे हैं। आए दिन स्टेशन पर एक्सेलेटर खराब मिलते हैं, जिससे काफी परेशानी होती है। - अश्वनी गुप्ता

- मेट्रो गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए सबसे आसान आवाजाही वाला साधन है, लेकिन किराया बढ़ने से उनको सबसे अधिक परेशानी होगी। वह अन्य साधनों की ओर जा सकते हैं। - इरा गुप्ता


- किराया बढ़ने से मुझे नहीं लगता कि ज्यादा सफल रहेगा, क्योंकि इससे रोजाना आने जाने वाले लोगों को ज्यादा परेशानी होगी। - शंकर लाल गौतम

- किराया बढ़ने के बाद मेट्रो कार्ड रिचार्ज कराना भी जेब पर बहुत भारी पड़ेगा। दूसरी बड़ी समस्या यह है कि अब यात्रियों को छुट्टे के लिए जूझना पड़ेगा। -अक्षय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed