फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fare of gramin sewa and eco friendly services can increase in delhi

ग्रामीण और ईको फ्रेंडली सेवा का भी बढ़ सकता है किराया, सीएम ने 15 दिन में मांगी जानकारी

Wed, 19 Jun 2019 05:52 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 19 Jun 2019 05:52 AM IST
विज्ञापन
fare of gramin sewa and eco friendly services can increase in delhi
ग्रामीण सेवा - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली में ऑटो किराया वृद्धि के बाद ग्रामीण सेवा और ईको फ्रेंडली चालक संगठनों ने अपनी सेवाओं के किराये में बढ़ोत्तरी की मांग लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मुलाकात की। इन संगठनों की मांगों को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री ने दिल्ली के परिवहन मंत्री और परिवहन विभाग के अधिकारियों से इन वाहनों के किरायों के बारे में 15 दिन में जानकारी मांगी है।

विज्ञापन


सीएम से मिलने पहुंचे प्रतिनिधिमंडल में प्रतिबिंब ग्रामीण सेवा एवं ईको फ्रैंडली सेवा संगठन के उपाध्यक्ष चंदू चौरसिया, आप ऑटो संगठन के पूर्व उपाध्यक्ष इंद्रजीत सचदेवा, ऑटो विंग के उपाध्यक्ष विजेंद्र सिंह और जावेद खान थे। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि ग्रामीण सेवा और ईको फ्रेंडली सेवा का किराया वर्ष 2009 से नहीं बढ़ाया गया है, जबकि ऑटो रिक्शा का किराया इस बीच तीन बार बढ़ चुका है। 
विज्ञापन


उन्होंने मांग की कि ग्रामीण सेवा और ईको फ्रेंडली सेवा का किराया 5, 10 और 15 रुपये से बढ़ाकर 10, 20 और 30 रुपये किया जाए। साथ ही, उन्होंने मांग की कि मेट्रो फीडर और ई-रिक्शा चलने से जिन ग्रामीण सेवा और ईको फ्रेंडली सेवा के रूट प्रभावित हुए हैं, उन्हें फिर से व्यवस्थित किया जाए। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की कि जिन वाहनों की फिटनेस काफी समय से खत्म होने के कारण बड़ी पेनल्टी लगी है, उसे माफ किया जाए, ताकि ये वाहन फिर चल सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीण सेवा और ईको फ्रेंडली सेवा से संबंधित मांगों पर संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री ने परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत और अन्य अधिकारियों ने इन वाहनों के किराये के बारे में 15 दिन में विस्तृत जानकारी मांगी है। चालकों को किराया वृद्धि का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed