फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family was marrying minor girl but child welfare association stopped it in bulandshahr

पिता की गरीबी की दुहाई दे नाबालिग बनना चाहती थी 'बालिका वधू', ऐसे रुकी शादी

Sat, 16 Sep 2017 01:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर
ब्यूरो/अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Sat, 16 Sep 2017 01:11 PM IST
विज्ञापन
family was marrying minor girl but child welfare association stopped it in bulandshahr
नाबाल‌िग की शादी

कस्बा अनूपशहर में बालिग बहन के साथ नाबालिग लड़की की शादी करवा रहे परिजनों की कोशिश को बाल कल्याण समिति की टीम ने नाकाम कर दिया। शादी रुकवा कर नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है।

विज्ञापन


बाल कल्याण समिति के  सदस्य डॉ. भूपेंद्र सिंह और डॉ. सुचिता सिंह ने बताया कि बुधवार को एक कॉल आई थी कि अनूपशहर कस्बे में दो नाबालिग बहनों की शुक्रवार को शादी हो रही है।
विज्ञापन


इस मामले से एसएसपी मुनिराज जी. को अवगत करवाया गया। उनके आदेश पर पुलिस बताए गए पते पर पहुंची। मगर, पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा। दरअसल, परिजनों ने फर्जी दस्तावेज दिखाकर दोनों लड़कियों के बालिग होने का दावा जता दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पिता के गरीब होने की दुहाई देते हुए शादी की जिद पर अड़ी थी

family was marrying minor girl but child welfare association stopped it in bulandshahr

टीम को परिजनों का यह दावा हजम नहीं हुआ और बाल कल्याण समिति के अधिकारी पुलिस को लेकर दोबारा पहुंचे और पूरे मामले का खुलासा करते हुए दोनों बहनों को अपने साथ ले आए।

जांच के दौरान इनमें बड़ी बहन बालिग निकली जबकि छोटी नाबालिग लेकिन जब कक्षा तीन में पढ़ने वाली करीब 14 वर्षीय नाबालिग की काउंसलिंग की गई तो हैरान करने वाली बात सामने आई। नाबालिग अपने पिता के गरीब होने की दुहाई देते हुए शादी की जिद पर अड़ी थी। नाबालिग का मेडिकल करवाया जा रहा है।

दो बहनों की एक साथ हो रही थी शादी
अनूपशहर के नेहरू गंज में दो बहनों की शुक्रवार को एक साथ शादी थी। मगर, नाबालिग की शादी की सूचना पर पहुंची बाल कल्याण समिति ने नाबालिग की शादी रुकवा दी। जांच और काउंसलिंग में यह भी खुलासा हो गया है कि बड़ी बहन बालिग है और छोटी करीब 14 साल की नाबालिग। नाबालिग से शादी कराने वाला दूल्हा 22 साल का बताया जा रहा है।

पुलिस और बाल कल्याण समिति ने शिकायत मिलने पर नाबालिग की शादी रुकवा दी है। नाबालिग का मेडिकल कराया जा रहा है। मेडिकल रिपोर्ट मिलने पर शादी करवाने में शामिल परिजनों व अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी। - डॉ. पीके तिवारी,  एसपी देहात

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed