फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Family trapped due to technical fault in lift in Ghaziabad s Prateek Grand Society

Video: लिफ्ट में फंसा परिवार, फ्री फाल होकर लेवल-2 पर पहुंची... सभी की थम गईं सांसें, देखें वीडियो

Sat, 14 Oct 2023 01:55 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Sat, 14 Oct 2023 01:55 PM IST
सार

लोगों का कहना है की खानापूर्ति के लिए सर्टिफिकेट लगाए गए हैं और कोई मेंटेनेंस नहीं किया जाता है। साथ ही 3.25 स्क्वायर फीट के हिसाब से महंगा मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
Family trapped due to technical fault in lift in Ghaziabad s Prateek Grand Society
लिफ्ट में फंसा परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के सिद्धार्थ विहार की प्रतीक ग्रैंड सोसायटी निवासी युवक का परिवार देर रात लिफ्ट में फंस गया। इसके बाद लिफ्ट फ्री फाल होकर लेवल-2 पर पहुंच गई। इसके बाद लिफ्ट अचानक दोबारा स्टिल्ट फ्लोर पर आ गई। इससे वहां हड़कंप मच गया। परिवार का आरोप है कि लिफ्ट का इंटरकॉम और अलार्म काम नहीं कर रहा है। जैसे-तैसे सभी वहां से निकले। घटना से जुड़ी सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। 

विज्ञापन


विज्ञापन

प्रतीक ग्रैंड सोसायटी के पायोनिया के टावर पी-6 के फ्लैट नंबर 1601 निवासी आकाश शर्मा ने बताया कि उसकी पत्नी गुरप्रीत कौर और बड़ा बेटा निमित्त शर्मा रात 10.12 बजे लिफ्ट में फंस गए। इसके बाद लिफ्ट फ्री फाल होकर लेवल-2 पर पहुंच गई और उसके बाद अचानक दोबारा स्टिल्ट फ्लोर पर आ गई। परिवार का कहना है की लिफ्ट में इंटरकॉम और अलार्म भी नहीं काम कर रहा था। वह जैसे-तैसे लिफ्ट से निकले।

उन्होंने बताया कि वह आज पुलिस में भी शिकायत करेंगे। कल रात ही उन्होंने एस्टेट मैनेजर, वीपी एडमिन और लिफ्ट देख रहे टीम को भी सूचित किया है। लोगों का कहना है की खानापूर्ति के लिए सर्टिफिकेट लगाए गए हैं और कोई मेंटेनेंस नहीं किया जाता है। साथ ही 3.25 स्क्वायर फीट के हिसाब से महंगा मेंटेनेंस चार्ज लेकर भी मूलभूत सुविधा पर ध्यान नहीं दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed