फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family riding a scooty was hit by car from behind in Delhi Rajouri Garden

Delhi: सड़क हादसे में बिखरा परिवार, कार ने स्कूटी में टक्कर मारी तो पिता और दो मासूम बेटों की मौत, महिला भर्ती

Wed, 22 Nov 2023 03:25 AM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 22 Nov 2023 03:25 AM IST
सार

दिल्ली के राजौरी गार्डन थाना इलाके में एक स्कूटी सवार परिवार को कार ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में सभी लोग घायल हैं। सभी घायलों को घटना के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन
family riding a scooty was hit by car from behind in Delhi Rajouri Garden
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजौरी गार्डन में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार एक स्कूटी को टक्कर मारकर काफी दूर तक घसीटकर ले गई। हादसे में स्कूटी सवार फर्नीचर कारोबारी और आठ साल के बेटे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल पत्नी और आठ माह के बेटे को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन मंगलवार दोपहर इलाज के दौरान आठ माह के बेटे ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी के जरिये आरोपी कार चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, सोमवार रात करीब एक बजे पुलिस को राजौरी गार्डन के ततारपुर शिव मंदिर के पास सड़क हादसे की सूचना मिली। मौके पर पुलिस को क्षतिग्रस्त स्कूटी मिली। पुलिस के पहुंचने से पहले ही पीसीआर घायल चार लोगों को पास के अस्पताल में लेकर जा चुकी थी। रेस्तरां के पास खड़े एक युवक ने पुलिस को सूचना दी थी। उसने बताया कि स्कूटी पर दंपती के अलावा दो बच्चे सवार थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह उत्तम नगर की ओर जा रहे थे। इस दौरान पीछे से एक तेज रफ्तार कार ने स्कूटी में टक्कर मार दी। कार स्कूटी को कुछ दूर तक घसीटती हुई ले गए। उसके बाद चालक कार समेत फरार हो गया। पुलिस वहां से अस्पताल पहुंची तो पता चला कि डॉक्टरों ने स्कूटी चलाने वाले दिनेश वासन (32) और बेटे दक्ष (8) को मृत घोषित कर दिया। पत्नी प्रीति (32) और बेटे प्रयाण (8 माह) का इलाज चल रहा है। 


दिनेश परिवार के साथ उत्तम नगर की दाल मिल रोड इलाके में रहते थे। उनका कीर्ति नगर में फर्नीचर का कारोबार था। सोमवार रात वह परिवार के साथ रमेश नगर निवासी परिजनों के पास गए थे। घटना के समय वह उत्तम नगर स्थित घर जा रहे थे। दिनेश स्कूटी चला रहे थे। आगे दक्ष बैठा था, जबकि पीछे प्रीति की गोद में प्रयाण था। दिनेश के साले शुभम ओबराय ने बताया कि पुलिस को छानबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज मिली है। इसमें काले रंग की कार ने टक्कर मारती दिखी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed