फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   family of akhlakh reached lucknow to meet cm

अंधविश्वास के चलते दादरी नहीं गए सीएम अखिलेश

Sun, 04 Oct 2015 08:45 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 08:45 PM IST
विज्ञापन
family of akhlakh reached lucknow to meet cm
नोएडा के बारे में एक अंधविश्वास राजनीतिक गलियारों में खासी चर्चा में है कि उत्तर प्रदेश का जो भी मुख्यमंत्री यहां आया है वह अपनी कुर्सी गंवा बैठता है।
विज्ञापन


दादरी के बिसाहड़ा में इकलाख के परिवार से मिलने के लिए भले ही राहुल गांधी से लेकर अरविंद केजरीवाल तक पहुंच चुके हैं लेकिन, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने परिवार से मिलने के लिए नोएडा जाकर परिवार से मिलने की बजाय उन्हें लखनऊ बुला लिया।
विज्ञापन


लगभग डेढ़ घंटे की मुलाकात के बाद अखिलेश यादव ने बताया कि इकलाख का परिवार बेहद सदमे है लेकिन, सरकार इस मामले में उनकी हर संभव मदद करेगी।

सीएम ने बिना किसी राजनीतिक दल का नाम लिए कहा कि मुझे पता है कि राजनीति करने वाले इस पर राजनीति करेंगे लेकिन लंबे समय से उस गांव में रहने वाले परिवारों के बीच जहर बोने का काम किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अखिलेश ने साफ किया कि सरकार ने उन्हें आश्वासन दिया है कि वह जहां चाहेंगे उनके बेट का इलाज वहां किया जाएगा। साथ ही उनके रहने का भी सरकार इंतजाम करेगी और जरूरी हुआ तो सरकारी नौकरी भी दी जाएगी।

बता दें कि इकलाख के परिवार के चार सदस्य पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री और मुरादनगर क्षेत्र से नेता आशु मलिक के साथ शनिवार रात 9:30 बजे की फ्लाइट से लखनऊ रवाना हुए थे। प्रदेश सरकार ने इकलाख के परिजनों को 20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की थी।

सपा सुप्रीमो ने भी फोन पर बात की

family of akhlakh reached lucknow to meet cm

शनिवार शाम परिवार के लोग पहले एनटीपीसी गेस्ट हाउस पहुंचे। यहां से मुरादनगर के नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त मंत्री आशु मलिक परिवार को लेकर फ्लाइट से लखनऊ रवाना हो गए।

इकलाख के भाई जान मोहम्मद से शनिवार को सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव ने फोन पर बात की। उन्होंने कहा कि सरकार उनके साथ है।

वहीं, सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से फोन पर परिजनों की बातचीत कराने वाले सपा महानगर अध्यक्ष राकेश यादव ने का कहना है कि योजना के तहत घटना को अंजाम दिया गया है।

इससे पहले वायू सेना प्रमुख अरूप राहा ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि वे इकलाख के परिवार को वायू सेना के ही किसी सुरक्षित क्षेत्र में रखना चाहते हैं।

उनके लोग लगातार परिवार के संपर्क में हैँ। वायू सेना प्रमुख ने कहा कि जो भी सुरक्षित कदम उठाए जा सकते हैं वे उसके लिए तैयार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed