फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   False calls of robbery and kidnapping were made to grab gold worth lakhs, four arrested

Delhi NCR News: लाखों का सोना हड़पने के लिए कर दी लूट और अपहरण की झूठी कॉल, चार गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
- गोविंदपुरी इलाके में लूट और अपहरण की झूठी कॉल को पुलिस ने सुलझाया, कॉलर समेत उसके तीन अन्य साथियों को किया गया गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। काम करने के दौरान मालिक ने ठेकेदार को एक अलमारी दे दी। ठेकेदार ने भी अलमारी कबाड़ी को बेच दी। कबाड़ी ने जब उसके लॉकर को खोला तो उसमें 70 ग्राम सोना और 20 ग्राम चांदी निकली। सोना ठेकेदार को लौटाते हुए कबाड़ी ने मालिक को भी इसकी सूचना दे दी, लेकिन ठेकेदार के मन में लालच आ गया।
ठेकेदार ने सोना-चांदनी हड़पने के लिए पुलिस कर्मियों को अपहरण और लूट की झूठी कॉल कर दी। गोविंदपुरी थाना और एंटी रॉबरी सेल ने इस गुत्थी से पर्दा उठाते हुए ठेकेदार व उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से 60 ग्राम सोना, वारदात में इस्तेमाल बाइक व वारदात के समय पहने कपड़े और अलमारी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान ठेकेदार मंटू मंडल (42) व इसके साथी राजकुमार (39), सरफराज (43) और राजू उर्फ यूसुफ (38) के रूप में हुई है। राजू मंटू का दोस्त है। आरोपी ने वारदात में पुलिस कर्मियों को फंसाने का भी प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

दक्षिण-पूर्व जिला की अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ऐश्वर्या शर्मा बताया कि 26 जून की रात को उनकी टीम को गोविंदपुरी में अपहरण और लूट की कॉल मिली थी। मंटू ने बताया कि 25 जून की रात को बाइक सवार दो युवक उसके घर पहुंचे। खुद को पुलिसकर्मी बताकर आरोपियों ने सोने की मांग की। बाद में आरोपी मंटू को बाइक पर अगवा कर ले गए।
करीब एक किलोमीटर बाद उसे बाइक से उतारकर आरोपी फरार हो गए। सूचना मिलने के बाद गोविंदपुरी थाना और जिले की एंटी रॉबरी सेल ने मामले की छानबीन की। इस दौरान मंटू ने थाने के एक पुलिसकर्मी को लुटेरे के रूप में पहचान कर सनसनी फैला दी। टीम ने सीसीटीवी कैमरे से पड़ताल की तो दो युवक मंटू को ले जाते दिखे।
पड़ताल के बाद पुलिस ने लूटपाट करने वाले राजकुमार, सरफराज और इनके साथी राजू को दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने पूरी साजिश उगल दी। बाद में शिकायतकर्ता मंटू को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसने बताया कि लाखों का सोना हड़पने के लिए पूरी साजिश रची थी।

ऐसे रची गई लूट की पूरी साजिश...
मंटू कंस्ट्रक्शन का ठेकेदार है। कुछ समय पूर्व लाजपत नगर इलाके में उसका काम चल रहा था। इस बीच एक माह पूर्व मालिक जितेंद्र ने उसे एक अलमारी दी। उसका लॉकर अंदर से बंद था। 25 जून को मंटू ने अलमारी को एक जानकार कबाड़ी को बेच दिया। उसने जब अलमारी का लॉकर खोला तो उसमें सोना और चांदी मिला। उसने सोना और चांदी मंटू के हवाले कर मालिक जितेंद्र को भी कॉल कर दिया। सोना मिलने पर मंटू सोना हड़पना चाहता था। राजू ने उसी दिन दो लोगों का इंतजाम कर लूट और अपहरण की फर्जी कहानी बनाई। रात के समय दोनों युवक सोना ले गए और मंटू को अगवा करने का दिखावा किया गया।

अगले दिन जब जितेंद्र ने अपना सोना मांगा तो आरोपियों ने पीसीआर कॉल कर पुलिसकर्मियों का नाम ले लिया, लेकिन पुलिस ने लूट और अपहरण की इस फर्जी कहानी से पर्दा उठा दिया। बाद में इनको गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चारों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed