फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Fall drowned in buckets of innocent

बाल्टी में गिरे मासूम की डूबने से मौत

Fri, 07 Mar 2014 01:39 AM IST
अमर उजाला, लोनी
अमर उजाला, लोनी Updated Fri, 07 Mar 2014 01:39 AM IST
विज्ञापन
Fall drowned in buckets of innocent
मुस्तफाबाद कॉलोनी में बुधवार शाम खेल-खेल में एक मासूम की जान चली गई। बच्चा खेलते-खेलते पानी भरी बाल्टी में गिर गया और उसकी मौत हो गई। परिजनों का हादसे की जानकारी करीब बीस मिनट बाद हुई।
विज्ञापन


मुस्तफाबाद कालोनी निवासी नदीम कपड़ों की फेरी लगाकर परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार शाम 5.30 बजे डेढ़ वर्षीय इकलौता पुत्र इनायत खेलते समय छज्जे पर रखी पानी भरी बाल्टी के पास पहुंच गया।
विज्ञापन


बाल्टी में झांकते समय वह मुंह के बल उसमें में गिर गया। इस दौरान किसी का बच्चे पर ध्यान भी नहीं गया। कुछ देर बाद बच्चे की मां उसे ढूंढते हुए छज्जे पर पहुंची तो इनायत को बाल्टी में अचेत पड़ा देख उसके होश फाख्ता हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चे को बाल्टी से निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। परिजन इनायत को चिकित्सक के यहां ले गए, मगर उसने भी उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed