फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake two thousand new notes came out from atm in delhi

एटीएम से निकले दो हजार के ऐसे नोट, ध्यान से देखा तो उड़ गए होश

Thu, 23 Feb 2017 11:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Feb 2017 11:16 AM IST
विज्ञापन
fake two thousand new notes came out from atm in delhi

राजधानी में अब एटीएम से चूरन के नोट भी निकलने लगे हैं, जी हां सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगेगा। लेकिन दिल्ली के संगम विहार में रोहित के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। रोहित एसबीआई के एक एटीएस से आठ हजार रुपये निकालने गए थे। मशीन से दो-दो हजार के चार नोट निकले। नोट देखते ही रोहित के होश उड़ गए।

विज्ञापन


सभी चारों नोट चूरन के थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर संगम विहार थाने के एसआई और हवलदार पहुंच गए। एसआई ने जांच के लिए अपने एटीएम कार्ड से दो हजार रुपये का एक नोट निकाला। वह भी चूरन का ही निकला। संगम विहार थाने में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक रोहित परिवार के साथ सी-888, संगम विहार में रहता है। वह एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। उसका बैंक खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में ही है। 6 फरवरी को रोहित तिगड़ी टी-प्वाइंट स्थित एसबीआई के एटीएम से आठ हजार रुपये निकालने पहुंचा।

विज्ञापन
विज्ञापन

छानबीन के बाद हेराफेरी का मामला दर्ज

fake two thousand new notes came out from atm in delhi
नकली नोट

मशीन से नोट बाहर निकलते ही रोहित को पता चला कि सभी चारों नोट चूरन के थे। उन पर ‘चिल्ड्रेन बैंक ऑफ इंडिया’ लिखा था। रोहित ने फौरन अपने दोस्त विनोद यादव को इसकी सूचना दी। एटीएम के गार्ड प्रभु दयाल को भी नोट दिखाए गए। मामले की सूचना मिलते ही एसआई सौरभ कुमार और हवलदार मिंटू राम मौके पर पहुंच गए।

सारा किस्सा उन्हें सुनाया गया। एसआई सौरभ कुमार ने एक्सिस बैंक का अपना एटीएम कार्ड देकर हवलदार मिंटू से दो हजार रुपये निकालने के लिए कहा। मशीन से जो नोट निकलकर आया, वह भी चूरन का ही नोट था। सभी नोटों पर ‘चूरन लेबल’ लिखा था। इसके अलावा ‘मैं धारक को दो हजार का कूपन अदा करने का वचन देता हूं’ लिखा था।

एसआई ने छानबीन के बाद हेराफेरी का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस का  कहना है कि कैश डालने वाली निजी कंपनी के कर्मचारियों पर मिली भगत से हेराफेरी करने का शक है। जल्द ही आरोपियों को दबोच लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed