फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake ips arrested for cheating people on the name of giving job

नौकर का झांसा दे ठगी करने वाला फर्जी आईपीएस गिरफ्तार

Mon, 18 Mar 2019 05:23 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 18 Mar 2019 05:23 AM IST
विज्ञापन
fake ips arrested for cheating people on the name of giving job
arrest - फोटो : अमर उजाला

अमन विहार थाना पुलिस ने दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलाने का झांसा देकर एक लड़की से ठगी करने वाले फर्जी आईपीएस को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान राजकुमार उर्फ राज मल्होत्रा के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कुछ समय पहले अमन विहार इलाके में रहने वाली एक लड़की ने थानेे में ठगी की लिखित शिकायत की। शिकायत में उसने बताया कि कुछ माह पहले उसकी मुलाकात राज मल्होत्रा से हुई थी। जिसने खुद को आईपीएस बताकर दिल्ली में ही पोस्टिंग होने की बात कही थी। 
विज्ञापन


राज मल्होत्रा ने उसे दिल्ली पुलिस में नौकरी दिलवाने का आश्वासन दिया। इसके लिए उसने पीड़िता से एक लाख रुपये लिए। उसने बताया कि रुपये किसी को देने हैं और उनका कोटा होता है, जिसके तहत वह किसी की भी नौकरी लगवा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने उसकी बातों पर यकीन कर उसे रुपये दे दिए। उसके बाद से वह लगातार राज मल्होत्रा से संपर्क करती रही। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से मार्कशीट सहित अन्य दस्तावेज, फोटो वगैरह भी लिए। पिछले कुछ समय से वह पीड़िता को टालने लगा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी पीड़िता से संपर्क कर उससे और पैसे ठगने की कोशिश कर रहा है। पुलिस ने शनिवार को इलाके में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी रोहिणी के एक कारोबारी का गाड़ी चलाता है और परिवार के साथ किराड़ी सुलेमान नगर कैलाश कॉलोनी में रहता है। 

सब इंस्पेक्टर बनकर कर चुका है ठगी 
जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपी इससे पूर्व भी गिरफ्तार हो चुका है। वर्ष 2013 में रोहिणी पुलिस ने आरोपी को ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया था। वह दिल्ली पुलिस का सब इंस्पेक्टर बनकर पीड़ित को नौकरी का झांसा देकर उससे लाखों रुपये की ठग लिए थे। जेल से निकलने के बाद वह खुद को आईपीएस बताकर नौकरी का झांसा देने लगा। 


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी इसके खिलाफ दो ही मामले सामने आए हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपी ने अन्य लोगों के साथ भी ठगी की है। पुलिस के मुताबिक ठगी करने के लिए राजकुमार आजाद मार्केट से दिल्ली पुलिस की वर्दी खरीदी थी। उसने पीड़ितों पर धाक जमाने के लिए एसीपी की वर्दी पहनकर कार में फोटो खींच रखी थी। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर वर्दी बरामद करने की कोशिश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed