फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   fake currency came in faridabad market

जिस खतरे से लड़ने के लिए मोदी लाए थे नोटबंदी, वो फिर से उठाने लगा सिर

Tue, 07 Mar 2017 06:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Tue, 07 Mar 2017 06:10 PM IST
विज्ञापन
fake currency came in faridabad market
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में पनपे एक बड़े खतरे से लोहा लेने के ‌ल‌िए 8 नवंबर के द‌िन ज‌िस नोटबंदी जैसे बड़े फैसले का ऐलान क‌िया था अब वो खतरा अब फ‌िर स‌िर उठाने लगा।
विज्ञापन


नकली करंसी पर अंकुश लगाने के लिए उठाए गए नोटबंदी के कदम को चार माह भी पूरे नहीं हुए और बाजार में दो हजार के नकली नोट आ गए।

एनआईटी पुलिस ने 2 हजार रुपये के तीन नकली नोटों के साथ रविवार शाम सुनील कुमार, आकाश शर्मा और शुभम शर्मा को गिरफ्तार किया है। पुलिस अब उनसे नकली नोटों के नेटवर्क का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


एनआईटी एक में रहने वाले चंद्रप्रकाश बीके चौक पर खान-पान की रेहड़ी लगाते हैं। रविवार शाम तीन लड़के उनके पास खाना खाने आए। भोजन के बाद चंद्र प्रकाश ने तीनों के खाने का बिल 90 रुपये बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

खुले रुपये आने के बहाने तीनों युवकों को बातों में उलझाए रखा

fake currency came in faridabad market
demo

इस पर एक युवक ने उन्हें दो हजार का नया नोट दिया। इतने पैसे नहीं होने की वजह से वह दो हजार का नोट लेकर पास ही स्थित एक बड़ी दुकान में खुले कराने गए। दुकानदार ने मशीन में नोट चेक कर इसे नकली बताया।

इस पर चंद्र प्रकाश ने पुलिस को सूचना दी और खुले रुपये आने के बहाने तीनों युवकों को बातों में उलझाए रखा। मौके पर पहुंचे एनआईटी थाने के एएसआई प्रवीन कुमार ने नोट चेक किया तो वह नकली निकला।

इस पर उन्होंने तीनों युवकों को हिरासत में ले उनके कपड़ों की तलाशी ली। युवकों के पास से दो हजार के 2 और नकली नोट मिले। पूछताछ में तीनों ने अपना नाम सुनील कुमार, आकाश शर्मा और शुभम शर्मा बताया।

एसएचओ एनआईटी थाना इंस्पेक्टर मित्रपाल ने बताया कि दो आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि सुनील कुमार को अदालत से पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है।

सुनील, आकाश शर्मा और शुभम शर्मा दो हजार रुपये के नकली नोट कहां से लाए पुलिस इसका पता लगा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक युवकों ने शहर के ही कुछ और लोगों के नाम बताए हैं, जिनसे उन्हें यह नोट मिले थे। माना जा रहा है कि नकली नोटों का यह धंधा यूपी, नेपाल के रास्ते पड़ोसी देशों से संचालित हो रहा है। पुलिस अधिकारी इस बारे में अभी कुछ बोलने से बच रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed