{"_id":"2d74ef89d921849073ae46ffbc3a8a16","slug":"failure-of-the-drug-sample-government-hospital-the-disclosure","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी अस्पताल की दवा का नमूना फेल होने से हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी अस्पताल की दवा का नमूना फेल होने से हड़कंप
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 08 Jun 2014 12:47 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संयुक्त जिला अस्पताल की दवा का नमूना फेल हो जाने से अफसरों में हड़कंप मचा है। इसके बाद शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर की टीम ने अस्पताल के औषधि भंडार पर छापामारी की और छह दवाओं के नमूने लिए। उन्होंने दो ब्लड बैंकों का भी औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन
ड्रग इंस्पेक्टर ने दो महीने पहले संयुक्त जिला अस्पताल से दवा का नमूना लिया था। चेन्नई की प्रसिद्ध कंपनी की दवा सालब्यूटामांल का प्रयोग श्वांस रोगों के उपचार में किया जाता है। इस दवा का नमूना जांच में फेल हो गया। इसके अलावा मेरठ की एक कंपनी की दवा का नमूना भी मिस्ब्रांड मिला।
विज्ञापन
डीएलए (ड्रग लाइसेंस अथारटी) ने उक्त दोनों कंपनियों को नोटिस जारी कर दिए हैं। सरकारी अस्पताल की दवा का नमूना फेल होने से अफसरों में हड़कंप मच गया। शनिवार को ड्रग इंस्पेक्टर डा. दीपक कुमार शर्मा ने अपनी टीम के साथ संयुक्त जिला अस्पताल में फिर छापामारी की।
विज्ञापन
यहां स्टोर से छह अन्य दवाओं के नमूने लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न कंपनियों की दर्द निवारक, एंटी एलर्जिक, एंटी बायोटिक दवाओं के अलावा एंटी फंगल क्रीम के छह नमूने लेकर जांच को भेजे गए हैं।
ड्रग इंस्पेक्टर डा. दीपक शर्मा ने बताया कि माडर्न ब्लड बैंक और गाजियाबाद ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इनकी रिपोर्ट डीएलए को भेज दी गई है। ब्लड बैंक संचालकों को आवश्यक सुधार के निर्देश दिए हैं।