अब एयरपोर्ट लाइन पर हर 10 मिनट पर मेट्रो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर व्यस्त समय में अब 15 मिनट की जगह हर 10 मिनट में मिलेगी मेट्रो ट्रेन। एयरपोर्ट आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा और यात्रियों की संख्या बढ़ाने के उद्देश्य से दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने यह निर्णय लिया है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के द्वारका सेक्टर-21 मेट्रो स्टेशन पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक हर 10 मिनट पर मेट्रो मिलेगी।
जबकि एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन के नई दिल्ली मेट्रो स्टेशन से सुबह साढ़े आठ बजे से रात साढ़े आठ बजे तक यह सुविधा उपलब्ध होगी।
4:45 बजे से रात 11:30 बजे तक मेट्रो उपलब्ध होती है
यात्रियों को विमान पकड़ने में देरी न हो और बिना समय बर्बाद किए यात्रा कर सकें इसके लिए दिल्ली मेट्रो की ओर से यह पहल की गई है।
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने निर्देश दिया है कि पीक आवर्स में हर हाल में 10 मिनट में एक्सप्रेस लाइन पर मेट्रो मिलेगी। अभी तक 15 मिनट में मेट्रो मिलती थी।
एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन पर सुबह 4:45 बजे से रात 11:30 बजे तक मेट्रो उपलब्ध होती है। एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन मेट्रो को घाटे से उबारने के लिए किराये में 50 फीसदी तक की कमी की गई थी।