फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook taging will be punishable during elections campaign

सावधान! फेसबुक पर टैगिंग बन सकती है मुसीबत

Tue, 25 Mar 2014 03:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 25 Mar 2014 03:54 PM IST
विज्ञापन
facebook taging will be punishable during elections campaign

चुनावी मौसम में सोशल मीडिया पर कंटेंट को टैग करने की चाहत आपके लिए आफत बन सकती है। चुनाव आयोग ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति चुनाव संबंधी सामग्री में पांच से अधिक लोगों को टैग करता है तो इसे पेड प्रचार माना जाएगा।

विज्ञापन


फेसबुक, टि्वटर जैसी टॉप सोशल साइट्स पर चुनाव प्रचार का दायरा बढ़ता जा रहा है। चुनाव आयोग ने भी इसे आचार संहिता के दायरे में लाने के साथ ही प्रचार करने के लिए मंजूरी लेना अनिवार्य कर दिया है।
विज्ञापन


शिकायत मिलने पर टैग करने वाले पर कार्रवाई के साथ ही उसके खर्च को प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जाएगा। इसके लिए विशेष टीम बनाई गई है।

हर प्रोफाइल पर है इनकी पैनी नजर

facebook taging will be punishable during elections campaign

इस पर होने वाले खर्च को प्रत्याशी के खाते में जोड़ा जा रहा है। इससे बचने के लिए उम्मीदवार कार्यकर्ताओं व परिचितों के जरिए सोशल मीडिया पर अपने चुनाव प्रचार का दायरा बढ़ा रहे हैं।

आम लोगों की ओर से चुनाव सामग्री को टैग करने से प्रचार भी हो जाता है और खर्च भी प्रत्याशी के खाते में नहीं जाता है। इसको लेकर चुनाव आयोग ने कहा है कि अगर कोई प्रत्याशी के समर्थन में किसी चुनाव सामग्री में पांच से अधिक लोगों को टैग करता है तो इसे पेड प्रचार माना जाएगा।

दिल्ली मुख्य निर्वाचन अधिकारी के चीफ नोडल ऑफिसर अंकुर गर्ग ने बताया कि सोशल मीडिया की वेबसाइट्स पर नजर रखने के लिए टीम बनाई जा रही है। नामांकन के दौरान उम्मीदवारों की ओर से बताई गई सोशल साइट्स के अकाउंट के अलावा उनकी फ्रेंड लिस्ट में शामिल लोगों के पोस्ट पर भी नजर रखी जाएगी।

...तो रद्द हो जाएंगा नामांकन!

facebook taging will be punishable during elections campaign

आयोग के अनुसार सोशल साइट्स पर अगर टै‌गिंग का खेल ऐसे ही चला तो प्रत्याशी का नामांकन रद्द किया जा सकता है साथ ही टैग करने वाले पर जुर्माना भी हो सकता है।

आयोग के इस आदेश के बाद एक ओर जहां सोशल साइट्स के यूजर्स सतर्क हो गए हैं वहीं चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी भी एकदम चौकन्ने हो गए हैं। क्योंकि समर्थकों की एक भी चूक उनके लिए कभी भी मुसीबत बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed