फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Facebook friend gangraped with friend Santram.

दोस्त संतराम के साथ मिलकर फेसबुक फ्रैंड से किया गैंगरेप

Tue, 09 Jun 2015 09:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Tue, 09 Jun 2015 09:59 PM IST
विज्ञापन
Facebook friend gangraped with friend Santram.

बादशाहपुर थाना क्षेत्र में महिला को नौकरी का झांसा देकर सामुहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। महिला के मुताबिक आरोपियों ने फेसबुक के माध्यम से पहले दोस्ती कर वारदात को अंजाम दिया।

विज्ञापन


पुलिस को मिली शिकायत के बाद बादशाहपुर थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर मंगलवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

 
पुलिस के मुताबिक मूलरूप से बिहार की रहने वाली 25 वर्षीय महिला सेक्टर-51 में रहती है। उसके मुताबिक कुछ महीनों पहले पलड़ा गांव निवासी रविंद्र उर्फ सोनू ने फेसबुक के जरिये उससे दोस्ती की।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतराम की थी साजिश !

Facebook friend gangraped with friend Santram.

जिसके बाद दोनों काफी अच्छे दोस्त बन गए। पीड़िता के मुताबिक सोमवार को आरोपी ने बादशाहपुर में एक ब्यूटी पार्लर में नौकरी दिलाने की बात कहते हुए बुलाया जब वह यहां पहुंची तो उसका एक दोस्त संतराम भी साथ था।

दोनों उसे पलड़ा गांव के पास सुनसान जगह पर बहाने से ले गए। जिसके बाद आरोपियों ने उसके साथ सामुहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया। घटना के बाद सोमवार देर शाम पीड़िता पुलिस के पास पहुंची और अपनी आपबीती सुनाई।

पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करा आरोपियों के खिलाफ सामुहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज लिया। आरोपियों की पहचान पलड़ा निवासी सोनू और नूरपुर गांव निवासी संतराम के रूप में हुई है दोनों ही शादीशुदा है।

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मंगलवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बादशाहपुर थाना प्रभारी के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ की जा रही है बुधवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed