फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   facebook ended a married life after ex boyfriend send obscene pic to husband

फेसबुक से शुरू लव स्टोरी का फेसबुक पर खात्मा, पुराने प्रेमी ने पति को भेजे अश्लील फोटो

Thu, 14 Apr 2016 03:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 14 Apr 2016 03:34 PM IST
विज्ञापन
facebook ended a married life after ex boyfriend send obscene pic to husband
- फोटो : Demo Pic

फेसबुक पर प्यार हुआ, इकरार हुआ और शादी हो गई। लेकिन फेसबुक ही इस जोड़े की लव स्टोरी को तोड़ने का सबब बन गया। युवती का पुराना ब्वॉयफ्रेंड दगाबाज निकला।

विज्ञापन


शादी का पता चलने पर उसने युवती के पति से एफबी पर दोस्ती की और फिर उसे अपने साथ खींचे गए युवती के अश्लील फोटोग्राफ भेज दिए। अब पति ने उससे तलाक मांगा है। 
विज्ञापन

मामला परिवार परामर्श केंद्र में है।

पुलिस ने बताया कि युवती साहिबाबाद थाना क्षेत्र की है। उसकी शादी इंदिरापुरम रहने वाले युवक से हुई थी। पति प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। फेसबुक पर दोस्ती और प्यार के बाद परिवारवालों की रजामंदी से शादी हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश से हनीमून मनाकर आते ही एफबी पर मिला फेसबुक

facebook ended a married life after ex boyfriend send obscene pic to husband
Facebook

दोनों विदेश हनीमून मनाकर आए। कुछ दिन पहले महिला के पति के एक फेसबुक फ्रेंड ने उसे उसकी पत्नी के अश्लील फोटोग्राफ एफबी पर भेजे, जिन्हें देखकर पति सन्न रह गया।

उसने अपने परिजनों को इस बारे में बताया। पति ने तलाक मांगा तो युवती ने प्रताड़ना की शिकायत कर दी।

काउंसलिंग शुरू हुई तो पति ने सारा वाकया बयान कर दिया। महिला थानेदार अंजू तेवतिया का कहना है कि पुलिस कोशिश कर रही है कि शादी न टूटे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed