{"_id":"56deb6484f1c1b1c538b4573","slug":"eye-camp-in-ferozpur-jhirka-on-10-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर झिरका सीएचसी में मेगा आई कैंप 10 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर झिरका सीएचसी में मेगा आई कैंप 10 को
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Tue, 08 Mar 2016 04:55 PM IST
विज्ञापन
eye camp
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत स्वास्थ्य मिशन को कामयाब बनाने के लिए आगामी 10 मार्च को फिरोजपुर झिरका के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर मेगा आई कैंप का आयोजन किया जाएगा। इस आई कैंप में देश के जाने माने नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर लोगों की नि:शुल्क जांच करेंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी सीएचसी फिरोजपुर झिरका के कार्यकारी एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने सीएचसी में कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लेने के उपरान्त दी।
इस विषय पर जानकारी देते हुए सीएचसी फिरोजपुर झिरका के कार्यकारी एसएमओ डॉ. कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में लोगों की आंखो की जांच के लिए नि:शुल्क शिविर लगाने जा रही है।
विज्ञापन
इसी क्रम में मेवात में भी आखों के रोगियों के लिए आगामा 10 मार्च को मेगा आई कैंप लगाने का फैसला लिया गया है। इस कैंप में मरीजों की नेत्र जांच व सर्जरी सहित अन्य सुविधाएं नि:शुल्क मुहैया कराई जाएंगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कैंप में आने वाले मरीजों के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा पूरी व्यवस्था की जा रही है। जिससे आने वाले मरीजों को परेशानी न उठानी पडे़। उन्होंने बताया कि कैंप में मोतिया बिंद का ऑपरेशन करने के मामले में केन्द्र सरकार के नियमों का पालन किया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि सीएचसी फिरोजपुर झिरका में लगने वाले मेगा आई कैंप में मरीजों को लाएं और उनका नि:शुल्क ईलाज करवाएं।