फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Extortion of 1.5 cr sought to scrap dealer

स्क्रैप व्यापारी से मांगी 1.5 करोड़ की रंगदारी

Tue, 01 Mar 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Tue, 01 Mar 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Extortion of 1.5 cr sought to scrap dealer

खुद को बिसरख थाने के पुलिस अधिकारी का रिश्तेदार बताकर दबंगों ने शहर के एक स्क्रैप व्यापारी की करोड़ों की संपत्ति पर कब्जा कर उसे बेघर कर दिया। आरोप है कि पुलिस की शह पर व्यापारी से डेढ़ करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। परिवार के बच्चों का स्कूल जाना बंद हो गया है। शिकायत करने गए पीड़ित को थाने से भगा दिया गया। पीड़ित ने एसपी देहात से न्याय की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


सेक्टर  डेल्टा वन निवासी धर्मेंद्र सिंह स्क्रैप व्यापारी है। उनका गोदाम बिसरख  कोतवाली क्षेत्र के चिपियाना गांव में है। धर्मेंद्र के मुताबिक, 2012 में एक जानकार के साथ मिलकर एक फैक्टरी खरीदी थी। धर्मेंद्र ने 50 लाख और पार्टनर ने 60 लाख रुपये लगाए थे।
विज्ञापन


इसमें 20 लाख  रुपये का नुकसान हुआ था, जिसके लिए पार्टनर ने धर्मेंद्र से घाटे का कई गुना रकम वसूल की। धर्मेंद्र ने रकम देकर लेनदेन खत्म कर दिया। इसके बाद भी पार्टनर उसके भाई और रिश्तेदार आए दिन धर्मेंद्र से रंगदारी मांगते आ रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़ित का आरोप है कि अब तक चार करोड़ रुपये  से भी ज्यादा रंगदारी वसूली जा चुकी है, जिसे चुकाने में उस पर 3 करोड़ का  कर्ज हो गया है। अभी भी रंगदारी मांगी जा रही है। उसके गोदाम और घर की  प्रॉपर्टी पर जबरन लिखवा कर कब्जा जमा रखा है।


एसपी देहात अभिषेक यादव का कहना है कि इस संबंध में सूरजपुर थाने में भी एक मामला दर्ज है। अब पीड़ित  की शिकायत पर मामले की जांच मैं खुद कर रहा हूं। इसमें यदि  बिसरख पुलिस की भूमिका सामने आती है तो संबंधित पुलिस अधिकारी पर कड़ी  कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed