{"_id":"c8250c6dd1b0ceeea6216df7ffde1d8e","slug":"expressway-4-road-accidents-in-a-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सप्रेसवे- एक दिन में चार सड़क हादसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सप्रेसवे- एक दिन में चार सड़क हादसे
अमर उजाला, नोएडा
Updated Mon, 10 Mar 2014 02:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर-नोएडा एक्सप्रेसवे पर डिवाइडर से एक कार टकरा गई। जिससे कार सवार दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन
वहीं, सिरसा गोलचक्कर के निकट एक बाइक डिवाइडर से टकरा गई जिसमें दो लोग घायल हो गए। चारों घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
ग्रेनो के एनआरआई सिटी निवासी तरुण और गौरव शनिवार दोपहर किसी काम से दिल्ली गए थे। देर रात करीब एक बजे दोनों एक्सप्रेसवे से ग्रेटर नोएडा वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सफीपुर के पास उनकी कार में पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मार दी।
जिससे उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई और तरुण व गौरव घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, ग्रेटर नोएडा कोतवाली क्षेत्र के लड़पुरा गांव निवासी पम्मी और दशरथ शनिवार को ग्रेनो गए थे। देर रात परी चौक से वापस लड़पुरा लौटते समय सिरसा गोलचक्कर के पास उनकी बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को यथार्थ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन