फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Express way would be surveillance at 360 degree.

एक्सप्रेस वे पर आप पर रहेगी 360 डिग्री की नजर

Sun, 03 May 2015 09:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sun, 03 May 2015 09:20 AM IST
विज्ञापन
Express way would be surveillance at 360 degree.

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे के डिजिटल होते ही यहां की सुविधाओं में भारी इजाफा हो जाएगा। किसी भी विषम परिस्थिति में त्वरित सुविधा व सहायता मुहैया होने लगेगी।

विज्ञापन


दिल्ली के राव तुलाराम से खेड़कीदौला टोल प्लाजा तक 360 डिग्री पर घूमने वाले हाई रेजलूशन कैमरे लगाए जा रहे हैं। टोल कपंनी का मकसद इस एक्सप्रेस-वे को देश भर में सबसे बेहतरीन बनाना है।
विज्ञापन


एक्सप्रेस-वे की ट्रैफिक मॉनीटरिंग को खेड़कीदौला टोल प्लाजा के पास अंतर्राष्ट्रीय स्तर का कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे से रोजाना तीन तकरीबन तीन लाख गाड़ियां गुजरती हैं। जो देश में सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईटैक कंट्रोल रूम से नियंत्रित होगा माहौल

Express way would be surveillance at 360 degree.

टोल कंपनी मिलेनियम सिटी एक्सप्रेस-वे प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ रघुरमन ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर यातायात को सुरक्षित और सुविधाजनक बनाने के लिए ही इसे डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है।

इस काम को पूरा होने के बाद यहां का माहौल पूरी तरह से बदला नजर आएगा। इससे दुर्घटनाओं में कमी आएगी। जगह-जगह पर राइडर, क्रेन, पेट्रोलिंग वैन और रिकवरी वैन तैनात रहेंगी। जो पलक झपकते ही अपने काम पर लग जाएंगी।

टोल प्लाजा प्रबंधन का काम देखने वाली एजेंसी स्काई लार्क के सीईओ नवनीत प्रताप सिंह का कहना है कि टोल प्लाजा पर सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। जो 10 से 15 मई तक पूरा हो जाएगा।

ऐसी होगी ट्रैफिक मॉनटिर‌िंग

Express way would be surveillance at 360 degree.

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेस-वे की ट्रैफिक मॉनीटरिंग के लिए खेड़कीदौला टोल के पास एक कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके लिए बिल्डिंग तैयार हो रही है।

टोल कंपनी एमसीईपीएल के मैनेजर ऑपरेशन सेंथिल कुमार ने बताया कि कंट्रोल रूम में आठ से 10 बड़ी एलसीडी स्क्रीन लगी होंगी। हर एंगल से ट्रैफिक के आवागमन पर नजर रखी जाएगी।

अगर कोई एक्सिडेंट हुआ या कोई अपराध करके भाग रहा है तो उसे पांच मिनट में राइडर या रिकवरी वैन या पेट्रोलिंग वैन वाले गार्ड पकड़ लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed