{"_id":"76b3bf2e3c0f9143ab457ba867ecb562","slug":"expo-mart-will-stall-ground-info-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक्सपो मार्ट में स्टॉल पर दी जाएगी जमीन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक्सपो मार्ट में स्टॉल पर दी जाएगी जमीन की जानकारी
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
Updated Sat, 27 Feb 2016 04:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अप्रैल में आयोजित होने वाले होम एक्सपो-2016 में स्टॉल लगाएगा। उस स्टॉल पर निर्यातकों को ग्रेटर नोएडा में लघु उद्योग लगाने के लिए प्रेरित करने और जमीन खरीदने संबंधी जानकारी दी जाएंगी।
विज्ञापन
पिछले कई सालों से इंडिया एक्सपो मार्ट में हस्तशिल्प मेले का आयोजन होता आ रहा है, लेकिन ग्रेनो प्राधिकरण ने अभी तक ऐसी कोई पहल नहीं की थी।
प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने बताया कि इस साल अप्रैल में होम एक्सपो-2016 से इस तरह का स्टॉल लगाने की शुरुआत कर दी जाएगी।
योजना है कि ऐसा क्षेत्र तलाश किया जाए जहां पर हस्तशिल्प को बढ़ावा देने और मैन्यूफैक्चरिंग करने के लिए निर्यातक यूनिट लगा सकें। इसके लिए जीएम प्रोजेक्ट राजीव त्यागी को जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
ग्लोबल मीट में ग्रेनो आएंगे मोदी
दिल्ली में होने वाली ग्लोबल मीट का आयोजन इस बार ग्रेटर नोएडा में होगा। यह कार्यक्रम 20 से 23 अप्रैल तक चलेगा। इसके उद्घाटन के लिए 20 अप्रैल को प्रधानमंत्री ग्रेटर नोएडा आएंगे।
विज्ञापन
यह जानकारी ग्रेनो प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल ने दी। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 21 से 23 तक इसे आम लोगों के लिए भी खोला जाएगा।