फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाजियाबाद में पटाखे के गोदाम में धमाका, मालिक समेत 5 लोगों की मौत

Sat, 29 Apr 2017 10:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 29 Apr 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
explosion in fire crackers factory in ghaziabad four died
ghaziabad fire - फोटो : अमर उजाला

साहिबाबाद के असालतपुर-फर्रुखनगर स्थित पटाखा फैक्ट्री के गोदाम में शुक्रवार दोपहर तेज धमाके के साथ आग लग गई। इसके बाद एक-एक कर कई धमाके हुए। धमाके इतने भयानक थे कि गोदाम में मौजूद पांच लोगों के चिथड़े उड़ गए। सूचना पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मृतकों में गोदाम मालिक और चार मजदूर शामिल हैं। घटना के बाद डीआईजी के एस इमैनुअल मौके पर पहुंचे और घटना के कारणों की जांच के आदेश दिए।



 
 

explosion in fire crackers factory in ghaziabad four died
ghaziabad fire

फर्रुखनगर गांव निवासी पप्पू (52) की गांव के बाहर खेत में पटाखा फैक्ट्री और गोदाम है। दोपहर करीब एक बजे पप्पू के साथ ही गोदाम में कुतुबुद्दीन (53), सगीर (45), रफीक (55) और अशफाक (50) काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज धमाका हुआ और गोदाम की छत समेत पांचों उड़ गए। धमाका सुनकर लोग गोदाम की ओर दौड़े और दमकल विभाग को सूचना दी। चश्मदीदों के मुताबिक गोदाम में एक के बाद एक कई धमाके हुए। 

explosion in fire crackers factory in ghaziabad four died
ghaziabad fire
सूचना मिलते ही दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद पुलिस और फायरकर्मी अंदर पहुंचे और घायलों की तलाश शुरू की। धमाके की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता था, गोदाम मालिक और एक अन्य मजदूर का शव कमरे के अंदर अंग भंग हालत में पड़े थे। एक शव कमरे की छत पर टंगा था जबकि दो शव फैक्ट्री से करीब 100 मीटर दूर जा पड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
explosion in fire crackers factory in ghaziabad four died
ghaziabad fire

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए मौके पर डीआईजी, एसपी सिटी, एसडीएम, सीओ समेत अन्य अधिकारी पहुंचे और जांच शुरू कर दी। डीआईजी मेरठ रेंज के एस इमैनुअल ने बताया कि पटाखा गोदाम में धमाके और आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है। हालांकि धमाका इस कदर तेज था कि उसने शवों को खासा दूर उछाला। 

इसके अलावा पांचों के शव इस कदर क्षतिग्रस्त थे कि मामले की जांच कई कोण से की जाएगी। साथ ही क्षेत्र की सभी पटाखा फैक्ट्रियों की भी जांच की जाएगी।
 

विज्ञापन
explosion in fire crackers factory in ghaziabad four died
ghaziabad fire

पिछले दिनों बिजनौर और फिर हापुड़ में हुए धमाकों के बाद एनसीआर में हुई इस घटना ने पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के भी कान ख़ड़े कर दिए हैं। पुलिस के आला अधिकारियों के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला भले ही पटाखों के विस्फोट का हो लेकिन जिस तरह के हालात मौके पर दिखे और शवों की स्थिति थी, उसे देखकर कई एंगल से जांच की संभावनाओं से इंकार नहीं किया जा सकता।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed