फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gurgaon Blast News Explosion In Debris Of House In Sector 57 Of Gurugram Glass Of Houses Broken

Gurgaon Blast News: धमाके से दहला गुरुग्राम, कई घरों के शीशे टूटे और एक पशु की मौत, बम निरोधक दस्ता मौके पर

Thu, 26 Oct 2023 06:15 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम
अमर उजाला नेटवर्क, गुरुग्राम Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 26 Oct 2023 06:15 PM IST
सार

Gurgaon News: ब्लास्ट की चपेट में आने से एक पालतू पशु मर गया। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।

विज्ञापन
Gurgaon Blast News Explosion In Debris Of House In Sector 57 Of Gurugram Glass Of Houses Broken
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

Gurgaon News Today: हरियाणा के गुरुग्राम में सेक्टर-57 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और आसपास का इलाका गुरुवार सुबह एक जोरदार धमाके से दहल गया। धमाके से मकानों के शीशे टूट गए और एक कटड़ी (भैंस का बच्चा) की भी मौत हो गई। आनन-फानन पुलिस, फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड के साथ मौके पर पहुंची। ब्लास्ट को लेकर पुलिस की छानबीन चल रही है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गुरुग्राम में सेक्टर-57 स्थित हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक मकान के पास पड़े मलबे में गुरुवार को सुबह 9 बजे के आसपास जोरदार धमाका हुआ, इससे आसपास के घरों के शीशे तक टूट गए। जब ये ब्लास्ट हुआ तो वहा से भैंसों का झुंड जा रहा था। इस कारण ब्लास्ट की चपेट में भैंस की कटड़ी आ गई और उसकी मौत हो गई। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही गुरुग्राम पुलिस के आला अधिकारी और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचे और तफ्तीश शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे एसीपी कपिल एहलावत ने बताया कि गुरुग्राम पुलिस के कंट्रोल रूम से इस ब्लास्ट की सूचना मिली थी। पुलिस की विभिन्न टीमें मौके पर पहुंची। डिजास्टर मैनेजमेंट टीम और बम निरोधक दस्ते को बुलाया गया। फिलहाल इस मामले में लगातार तफ्तीश जारी है। तफ्तीश के बाद ही इस पूरी घटना का सच सामने आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed