फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   experts claim new peak of coronavirus has come out in delhi

बड़ी राहत: विशेषज्ञों का दावा, दिल्ली में निकल गया कोरोना का पीक, बीते चार दिनों से संक्रमण दर पांच फीसदी से कम

Wed, 11 May 2022 10:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 11 May 2022 10:31 PM IST
सार

आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी घट रही है। मंगलवार तक कुल 5471 सक्रिय मरीजों में से अस्पतालों में 184 मरीज भर्ती थे। राहत की बात यह भी है कि सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार से कम बनी हुई है।  
 

विज्ञापन
experts claim new peak of coronavirus has come out in delhi
खाली हुआ कोरोना वार्ड - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजधानी में लगातार घट रहे कोरोना के मरीजों को देखते हुए विशेषज्ञों का दावा है कि दिल्ली में कोरोना का नया पीक निकल गया है। ऐसे में अब कोरोना के नए मामलों में उछाल आने की संभावना कम है। हालांकि, आने वाले कुछ दिनों में कोरोना के मामलों में उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक, मंगलवार तक संक्रमण दर घटकर 4.38 फीसदी पर आ गई है, जबकि छह मई को सबसे अधिक 1656 मामले दर्ज किए गए थे। इस दिन संक्रमण दर 5.39 फीसदी तक पहुंची थी। बीते चार दिनों से संक्रमण दर पांच फीसदी से नीचे चल रही है। 
विज्ञापन


विश्व स्वास्थ्य संगठन के मानकों के अनुसार, संक्रमण दर पांच फीसदी से कम होने पर संक्रमण से खतरे की आशंका नहीं होती है। आंकड़ों के मुताबिक, दिल्ली में कोरोना से अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या भी घट रही है। मंगलवार तक कुल 5471 सक्रिय मरीजों में से अस्पतालों में 184 मरीज भर्ती थे। राहत की बात यह भी है कि सक्रिय मरीजों की संख्या पांच हजार से कम बनी हुई है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली के सबसे बड़े कोविड अस्पताल लोकनायक अस्पताल के चिकित्सा निदेशक डॉ. सुरेश कुमार के मुताबिक, कोरोना से अस्पताल में 15 मरीज भर्ती हैं। इन मरीजों में अधिकतर मरीज किसी दूसरी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। जिस प्रकार मामले कम हो रहे हैं, इससे संभावना है कि दिल्ली में अब नए मामलों में बढ़ोतरी नहीं होगी। 

एम्स के क्रिटिकल केयर विभाग के प्रोफेसर डॉ. युद्ववीर सिंह के मुताबिक, इस बार ओमिक्रॉन वैरिएंट के सब वैरिएंट्स से लोग संक्रमित हुए थे। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन की तरह ही हल्के लक्षण वाला था। हालांकि, इससे गंभीर मरीजों का आंकड़ा देखने को नहीं मिला वहीं, लोगों ने एहतियाती खुराक भी अपना रखा है। ऐसे में लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ी हुई है। 

डॉ. के मुताबिक, फिलहाल किसी नई लहर के आने की आशंका नहीं है। कोरोना के मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed