फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   expelled aap minister kapil mishra has many time put kejriwal in trouble with his statements

कपिल मिश्रा पहले भी केजरीवाल सरकार को लेते रहे हैं निशाने पर

Sun, 07 May 2017 10:18 AM IST
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली
राकेश भट्ट/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 07 May 2017 10:18 AM IST
विज्ञापन
expelled aap minister kapil mishra has many time put kejriwal in trouble with his statements
कप‌िल म‌िश्रा

आम आदमी पार्टी सरकार में वर्ष 2015 में मंत्री पद ग्रहण करने के बाद से ही बेबाक बोलने वाले कपिल मिश्रा को लेकर कई बार केजरीवाल व पार्टी को अहसज होना पड़ा है।

विज्ञापन


टैंकर घोटाले में आप सरकार की जांच रिपोर्ट की फाइल रोकने का मामला उठाने के बाद उन्हें कानून मंत्री का पद छोड़ना पड़ा, अब कुमार विश्वास में पार्टी से ज्यादा विश्वास जताने पर उन्हें पद छोड़ना पड़ा। लेकिन उन्होंने इसके पीछे टैंकर घोटाले के जरिये राजनीतक डील के संकेत दिए हैं।
विज्ञापन


कुमार विश्वास के भाजपा के प्रति नरम होने के आरोप पार्टी के भीतर लगते रहे हैं लेकिन कपिल मिश्रा की मां अन्नपूर्णा मिश्रा नगर निगमों के विभाजन के बाद 2012 में पूर्वी दिल्ली नगर निगम में भाजपा से मेयर बनी थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय कपिल मिश्रा ही अपनी मां का सारा कामकाज संभालते थे, जाहिर है भाजपा का झंडा थामकर उन्होंने काम किया है। अब दोनों के विद्रोही होने पर पार्टी के भविष्य को लेकर कुछ कह पाना मुश्किल है।

अभी नहीं थमेगी कलह

expelled aap minister kapil mishra has many time put kejriwal in trouble with his statements
कुमार विश्वास के साथ कपिल मिश्रा - फोटो : PTI

21 विधायकाें के लाभ के पद में सदस्यता खतरे में होने के अलावा विश्वास व मिश्रा के प्रति करीब एक दर्जन विधायक आस्था रखते हैं। आधा दर्जन विधायक पहले ही पार्टी के विरोध में बोलते रहे हैं।

ऐसे में कपिल मिश्रा अगर कोई बड़ा खुलासा टैंकर घोटाले में आप नेता या सरकार के खिलाफ करते हैं तो इस सरकार की मुसीबत बढ़ सकती है। सूत्र बताते हैं कि विपक्ष इस पर नजर रखने के अलावा कुछ आप नेताओं के संपर्क में भी है।

दरअसल, जब व कानून मंत्री थे तो टैंकर घोटाले पर दिल्ली सरकार की जांच रिपोर्ट को सीबीआई या एसीबी के पास नहीं भेजने पर उन्होंने सवाल उठाए थे। इस दौरान उन्होंने ट्वीट कर यह भी कहा था कि इसके बाद उनका मंत्री पद जा सकता है।

इसके बाद उन्हें कानून मंत्री के पद सेे हटा दिया गया। अब उनका कहना है कि उन्होंने टैंकर घोटाले के संबंध में मुख्यमंत्री केजरीवाल को चौंकाने वाली जानकारी दी, जिसे वे रविवार को जनता को देंगे। उनका संकेत था कि इस जानकारी के बाद उनका मंत्री पद गया। इसके अलावा भी पार्टी को कई बार उनके बयान व रुख पर असहज होना पड़ा।

जब प्रशांत और योगेंद्र के साथ ऐसा हुआ था तो द‌िया था केजरीवाल का साथ

expelled aap minister kapil mishra has many time put kejriwal in trouble with his statements
योगेंद्र यादव व प्रशांत भूषण - फोटो : अमर उजाला

पिछले दिनों ईवीएम पर पार्टी लाइन से अलग उन्होंने इसे जनता की राय बता दिया था। करावल नगर के कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी के साथ मंच शेयर किया। हालांकि प्रशांत भूषण व योगेंद्र यादव के साथ जब ठीक ऐसी ही स्थिति आई थी तो उन्होंने प्रशांत व शांति भूषण का विरोध करते हुए केजरीवाल का पूरा साथ दिया था।

दरअसल, पिछले दिनों विधायक अमानतुल्लाह खां के कुमार विश्वास के खिलाफ बोलने पर कपिल मिश्रा विश्वास के साथ खड़े हो गए थे। कुमार को केजरीवाल मनाने में कामयाब रहे लेकिन विश्वास के हावभाव से लग रहा था कि सब कुछ ठीक नहीं हुआ है।

अमानतुल्लाह खां को कल कई समितियों में स्थान देने के साथ कुमार विश्वास के नजदीकियों से पद छीन लिए गए। इससे यह स्पष्ट हो गया कि कुमार विश्वास के साथ आगे नहीं चलने वाले।

अब जल प्रबंधन ठीक से नहीं करने का आरोप लगाते हुए कपिल की छुट्टी की गई है लेकिन माना जा रहा है कि कुमार विश्वास का साथ देने पर ही उन्हें यह कीमत चुकानी पड़ी। कुमार ने ट्वीट से स्पष्ट कर दिया कि पार्टी से उन्हें दो-दो हाथ करने हैं।

अगर तू दोस्त है तो फिर ये  खंजर क्यूं है....

expelled aap minister kapil mishra has many time put kejriwal in trouble with his statements
कुमार व‌िश्वास - फोटो : pti
अगर तू दोस्त है तो फिर ये  खंजर क्यूं है हाथों में, अगर दुश्मन है तो फिर मेरा सिर क्यों नहीं जाता..। कपिल मिश्रा को मंत्री पद से हटाने के बाद राजधानी से बाहर गए कुमार विश्वास ने अपने ट्वीट में इस शेर के जरिए अपनी बात कही।
      
जाहिर है कि विश्वास के साथ विश्वास जताने पर कपिल मिश्रा की छुट्टी पर विश्वास की प्रतिक्रिया तुरंत ही आनी थी। उन्होंने इस शेर के अलावा कहा कि देश और कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाता हूं कि हम भ्रष्टाचार के खिलाफ अंदर और बाहर आवाज उठाना जारी रखेंगे, परिणाम चाहे कुछ भी हो, भारत माता की जय।                        
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed