फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Expansion of Metro as public transport is our priority: Rekha Gupta

पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर मेट्रो का विस्तार हमारी प्राथमिकता : रेखा गुप्ता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jan 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
- सीएम रेखा गुप्ता ने किया पार्क स्ट्रीट में इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन का शुभारंभ
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को पार्क स्ट्रीट (सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के पास) में बने इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन (आरएसएस) का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट के तौर पर मेट्रो का विस्तार दिल्ली सरकार की प्राथमिकता है। यह आधुनिक सब-स्टेशन दिल्ली मेट्रो के प्रमुख रूटों को लगातार और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध कराएगा। इससे मेट्रो सेवाएं और बेहतर होंगी। साथ ही मेट्रो के आने वाले विस्तार में भी मदद करेगा। केवल 18 महीनों में इसका पुनर्निर्माण पूरा हुआ है। इसे ऐसे विकसित किया गया है कि दिल्ली मेट्रो की लाइनों को किसी भी प्रकार की बिजली संबंधी समस्या का सामना न करना पड़े और मेट्रो सेवाएं निर्बाध रूप से संचालित होती रहें। उन्होंने दिल्ली मेट्रो को ‘विश्वास का दूसरा नाम’ बताते हुए कहा कि आज जब दिल्ली मेट्रो लगभग 500 किलोमीटर के नेटवर्क की ओर अग्रसर है। तब वह विश्वसनीयता और ‘नो-फेल्योर मॉडल’ के साथ आगे बढ़ रही है। दिल्ली सरकार का लक्ष्य पब्लिक ट्रांसपोर्ट के रूप में मेट्रो नेटवर्क का और अधिक विस्तार करना है।

ये है इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन परियोजना
इलेक्ट्रिक रिसीविंग सब-स्टेशन में सभी आवश्यक बिजली उपकरणों को नए सिरे से लगाया है। यह संयुक्त सब-स्टेशन एयरपोर्ट लाइन, लाइन-6 (वायलेट लाइन) और आने वाली सेंट्रल विस्टा मेट्रो लाइन को बिजली उपलब्ध कराएगा। इसके लिए अतिरिक्त 25 केवी फीडरों के जरिए मेट्रो ट्रैक को बिजली सप्लाई की जाएगी, जिससे मेट्रो संचालन और ज्यादा सुचारू रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article