फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   exit polls goes to bjp, kejriwal fails to feel gud

एग्जिट पोल: मोदी लहर में बही कांग्रेस और AAP

Wed, 14 May 2014 08:49 AM IST
Updated Wed, 14 May 2014 08:49 AM IST
विज्ञापन
exit polls goes to bjp, kejriwal fails to feel gud

लगभग एक महीने तक चले चुनावी महासमर के बाद सोमवार को आखिरी चरण का मतदान भी पूरा हो गया। देशभर में चुनावी सरगर्मी के बीच अब हर किसी को 16 मई का इंतजार है।

विज्ञापन


हालांकि अब हर पार्टी ने 16 मई को मतगणना के परिणाम आने से पहले ही हार जीत का आंकड़ा गढ़ना शुरू कर दिया है। यही नहीं विभिन्न एजेंसियों के सर्वे भी राजी हो चुके हैं जो वोटरों का रुख जाहिर कर रहे हैं।
विज्ञापन


एबीपी-नील्सन, आज तक-सिसेरो, इंडिया टीवी-सी वोटर, सीएनएन-सीएसडीएस जैसे प्रमुख सर्वे एजेंसियों ने चौंकाने वाला खुलासा किया है, इससे 16 मई का काउंटडाउन और भी रोचक हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली में सिर्फ बीजेपी का राज!

exit polls goes to bjp, kejriwal fails to feel gud

दिल्ली की सात लोकसभा सीटों पर सीएनएन-सीएसडीएस के एक्जिट पोल ने इस बार पूरी तरह पांसा पलटने के संकेत दिए हैं। एग्जिट पोल के मुताबिक इस बार दिल्ली में बीजेपी को 5 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में ज्यादा से ज्यादा 2 सीटें आने का दावा किया जा रहा है। हालांकि इसमें भी कई एजेंसियों के एग्जिट पोल दिल्ली में आप का खाता खुलना भी मुश्किल मान रहे हैं।

एग्जिट पोल से मिले आंकड़ों के अनुसार, दिल्ली में कांग्रेस का सूपड़ा साफ होना तय माना जा रहा है। अभी तक सातों सीटों पर प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस के लिए यह बड़ा झटका होगा।

केजरीवाल का क्या हुआ?

exit polls goes to bjp, kejriwal fails to feel gud

पिछले साल दिसम्बर में हुए विधानसभा चुनावों में दिल्ली में बेहद अविश्वसनीय प्रदर्शन करने वाली आम आदमी पार्टी का असर अब खत्म होता नजर आ रहा है।

49 दिनों तक दिल्ली की सत्‍ता चलाने वाले AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल का असर दिल्ली से गायब होता दिख रहा है।

एग्जिट पोल के मुताबिक दिल्ली में आप को 0 से 2 सीटें मिल सकती हैं। अपने ही गढ़ में केजरीवाल का ऐसा बुरा हाल होने से उन्हें काफी नुकसान होगा। आज तक-सिसेरो के सर्वे के मुताबिक दिल्ली में बीजेपी को 6 और 'आप' को मात्र एक सीट ही मिलने वाली है।

मोदी की लहर में उड़ गई कांग्रेस?

exit polls goes to bjp, kejriwal fails to feel gud

देशभर में मोदी लहर होने का दावा करने वाली बीजेपी को दिल्ली की सात सीटों पर इसका सटीक असर देखने को मिल रहा है।

इंडिया टीवी-सी वोटर के एग्जिट पोल के मुताबिक अभी दिल्ली की सातों सीटों पर प्रतिनिधित्व करने वाली कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिल रही है।

बीजेपी को 5 से 7 और 'आप' को 0 से 2 सीटें मिलने का अनुमान है। दिल्ली विधानसभा चुनावों में सिर्फ आठ सीटें पाने वाली कांग्रेस को दिल्ली में लगातार यह दूसरा झटका लगने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed