फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   exclusive: politicians goes for bullet and blast proof cars

EXCLUSIVE: जनता के बीच जाने से पहले क्या-क्या करते हैं नेताजी

Thu, 13 Mar 2014 02:57 PM IST
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद
ओम प्रकाश/ अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 13 Mar 2014 02:57 PM IST
विज्ञापन
exclusive: politicians goes for bullet and blast proof cars

आम चुनावों में जीत-हार के सियासी दांव पेंच और अटकलों के साथ ही जनता के बीच जा रहे नेताओं को अपनी सुरक्षा की चिंता भी सताने लगी है। इसलिए वह अपनी गाड़ियों पर सुरक्षा कवच चढ़वा रहे हैं।

विज्ञापन


अब मांग सिर्फ बुलेट प्रूफ गाड़ियों की नहीं है बल्कि उससे आगे बढ़ चुकी है। क्योंकि नेताओं की गाड़ी को बम एवं माइंस ब्लास्ट कर उड़ाने का खतरा बढ़ा है इसलिए अब ब्लास्ट प्रूफ गाड़ियां भी तैयार हो रही हैं।
विज्ञापन


फरीदाबाद में कारों को बुलेट प्रूफ और ब्लास्ट प्रूफ बनाने का कारोबार धीरे-धीरे बड़ा हो रहा है।

ये कारें हैं नेताओं की पहली पसंद

exclusive: politicians goes for bullet and blast proof cars

काफी गोनपीय रखे जाने वाले इस काम की जानकारी जुटाना आमतौर पर कठिन होता है लेकिन ‘अमर उजाला’ ने एक कंपनी ‘इंडियन आर्मर’ से इस बारे में जानकारी हासिल की।

हालांकि सुरक्षा कारणों से कंपनी ने यह नहीं बताया कि किन लोगों के लिए ऐसी गाड़ियां तैयार होकर जा रही हैं। लेकिन देश-विदेश में यह काम करने वाली इस कंपनी के सीईओ अनिल कांत ने बताया कि समय के साथ गाड़ी को लेकर नेताओं की भी पसंद बदली है।

इसलिए इस चुनाव में बड़ी लग्जरी गाड़ियों को बुलेटप्रूफ कराया जा रहा है। अब एंबेस्डर पर सुरक्षा कवच चढ़वाने कोई नहीं आ रहा है। उन्होंने बताया कि अब लैंड क्रूजर, फॉर्च्यूनर, बीएमडब्ल्यू एवं मर्सडीज गाड़ियों को बुलेट, बम एवं ब्लास्ट प्रूफ बनवाया जा रहा है।

1200 किलो बढ़ जाता है कार का वजन

exclusive: politicians goes for bullet and blast proof cars

अनिल ने बताया कि अब तक 40 गाड़ियों पर सुरक्षा कवच चढ़ाने का काम मिला है। यह काम खुद भारत सरकार, पंजाब पुलिस एवं मेघालय पुलिस करवा रही है।

इस बारे में उत्तर प्रदेश सरकार से भी बातचीत जारी है। अनिल के मुताबिक सरकार के आदेश के बिना कोई गाड़ी बुलेट या ब्लास्टप्रूफ नहीं की जा सकती।

बुलेटप्रूफ स्टील से गाड़ियों पर सुरक्षा कवच तैयार करने से वजन 1200 किलो तक बढ़ जाता है। इससे गाड़ी की उम्र घट जाती है। जबकि नई तकनीक से लाइटवेट सुरक्षा कवच चढ़वाने से 480 से 500 किलो तक ही वजन बढ़ता है।

विज्ञापन

20 लाख से एक करोड़ तक का खर्च

exclusive: politicians goes for bullet and blast proof cars

अनिल कांत ने बताया कि यह काम 20 लाख से लेकर एक करोड़ रुपये तक में किया जा रहा है। कोई भी कार 20 लाख रुपये में बुलेटप्रूफ होगी, जबकि बम और ब्लास्टप्रूफ करने में और अधिक खर्च आएगा।

अब गाड़ियों में रनफ्लैट टायर लगाए जा रहे हैं, जिसमें गोली लग जाए तो भी गाड़ी 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से करीब 60 किलोमीटर तक चल जाएगी।

इसके साथ ही गाड़ी के निचले हिस्से में कैबलार बैलिस्टिक फाइबर लग रहा है जो गाड़ी के निचले हिस्से में विस्फोट से सुरक्षा करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed