फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   EXCLUSIVE: Delhi and other state targets of suicide attacks

फिदायीन हमलों के निशाने पर दिल्ली समेत कई राज्य

Tue, 05 May 2015 02:08 PM IST
Updated Tue, 05 May 2015 02:08 PM IST
विज्ञापन
EXCLUSIVE: Delhi and other state targets of suicide attacks

मुंबई हमले के मास्टरमाइंड लश्कर ए तैयवा आतंकी जकी उर रहमान की रिहाई को लेकर भारत संयुक्त राष्ट्र में यूं ही चिंता नहीं जता रहा है। उसकी रिहाई के कुछ दिन बाद ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई राज्यों में फिदायीन हमले के इनपुट मिले हैं।

विज्ञापन


खुफिया विभाग ने गृहमंत्रालय को ये इनपुट दिए हैं। बताया जा रहा है कि गृहमंत्रालय ने कई राज्यों के पुलिस प्रमुखों को इसकी जानकारी दे दी है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने इमरजेंसी बैठक बुलाई है और पूरी फोर्स को अलर्ट कर दिया है।

विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने फिदायीन हमले के इनपुट मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि इस बार बहुत ही विश्वसनीय तंत्रों से ये संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खूफिया विभाग ने दी है जानकारी

EXCLUSIVE: Delhi and other state targets of suicide attacks

इस कारण इन्हें गंभीरता से लिया जा रहा है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि खुफिया विभाग ने इनपुट दिए हैं कि आतंकी दिल्ली और देश में मॉल और होटल समेत भीड़भाड़ वाली जगहों पर हमला कर सकते हैं।


आतंकी दिल्ली में प्रवेश कर सकते हैं। उनकी एक साथ कई जगहों पर हमले करने की साजिश है। हमले के इनपुट कितने गंभीर हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि शनिवार को विशेष पुलिस आयुक्त (लॉ एंड ऑर्डर) दीपक मिश्रा ने इमरजेंसी बैठक बुलाई थी।

इसमें सभी थानाध्यक्ष, एसीपी, डीसीपी समेत सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौजूद थे। बैठक के बाद पूरी दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है।

हर जगह रखी जा रही है निगरानी

EXCLUSIVE: Delhi and other state targets of suicide attacks

स्पेशल सेल के पुलिस अधिकारी और कर्मियों को प्रमुख जगहों पर तैनात कर दिया गया है। एक जिले के डीसीपी ने बताया कि मार्केट एसोसिएशन से बात की जा रही है।


बाजारों और मॉल में चेकिंग की जा रही है। बम खोजी कुत्ते और बम निरोधक दस्ते जगह-जगह चेकिंग कर रहे हैं। किरायेदारों का वेरीफिकेशन तेज कर दिया गया है।

पुरानी गाड़ियों पर नजर रखी जा रही है। सीसीटीवी कमरों से बाजारों व मॉल पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed