पूर्व प्रेमी ने मारा प्रेमिका के साथ लिवइन में रह रहा युवक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम प्रसंग के चलते जगतपुरी इलाके में युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। मृतक की शिनाख्त विनोद यादव (26) के रूप में हुई है।
युवक महिला के साथ लिव इन रिलेशन में रह रहा था, घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने वारदात को सुलझाते हुए मोहल्ला उपाध्यान, किठौन मेरठ निवासी महिला के पूर्व प्रेमी अथर उर्फ समर (25) को गिरफ्तार कर, हत्या में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस के साथ खून में सनी शर्ट बरामद कर ली है।
जगतपुरी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त भैरों सिंह गुर्जर ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह जगतपुरी के एमसीडी सिल्वर पार्क से पुलिस को एक शव मिला जिसकी सिर पर गोली मार कर हत्या की गई थी।
शव के पास शराब की सीलबंद बोतल बरामद
शव के पास ही पुलिस को शराब की एक सीलबंद बोतल बरामद हुई जिस पर छपे बारकोड के सहारे पुलिस छानबीन करते हुए शराब की दुकान पर पहुंची, जहां सीसीटीवी फुटेज से मृतक की शिनाख्त जगतपुरी निवासी विनोद यादव के रूप में हुई।
परिजनों ने पुलिस को बताया कि पिछले कुछ समय से विनोद 35 साल की एक महिला के साथ लिव इन में रह रहा था। पुलिस को महिला से पूछताछ में पता चला कि उसका पूर्व प्रेमी अथर विनोद को महिला से दूर रहने के लिए धमका रहा था।
जिसके बाद पुलिस ने रविवार को समर को जगतपुरी से दबोच लिया। पूछताछ में समर ने वारदात कबूलते हुए बताया कि विनोद को महिला से दूर रहने के लिए समझाने के बावजूद वह उसके साथ रह रहा था जिसके कारण उसे सबक सिखाने के लिए बुधवार रात पार्क में बुलाकर हत्या कर दी। पुलिस पूछताछ करकार्रवाई कर रही है।