{"_id":"35a643f4757cb5e6dae63bcdf80f6094","slug":"ews-for-rich-people-too","type":"story","status":"publish","title_hn":"1 लाख तक की इनकम वालों को मिलेंगे EWS","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
1 लाख तक की इनकम वालों को मिलेंगे EWS
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, वसुंधरा
Updated Wed, 12 Feb 2014 11:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अपनी अधिक आय के चलते अगर आप गरीब वर्ग के आशियानें की योजनाओं में आवेदन नहीं कर पा रहे हैं तो एक अच्छी खबर है। अब एक लाख रुपये तक की आय वाले लोग आवास विकास परिषद की ईडब्ल्यूएस योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।
विज्ञापन
परिषद ने अपने मानकों में बदलाव करते हुए आय सीमा 40 हजार रुपये बढ़ा दी है। पिछले करीब 5 सालों से आवास विकास परिषद की ईडब्ल्यूएस योजनाओं में 60 हजार रुपये प्रतिवर्ष कमाने वाले लोग ही आवेदन कर सकते थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: LS चुनाव की अधिसूचना से लटकेंगे कई प्रोजेक्ट
विज्ञापन
आय सीमा कम होने के चलते बेहद कम लोगों को ही मौका मिलता था। इसके चलते ही सिद्धार्थ विहार योजना की ईडब्ल्यूएस योजना के करीब दो हजार फ्लैटों के लिए सिर्फ नौ हजार आवेदन आए थे।
आवास आयुक्त एमकेएस सुंदरम ने बताया कि महंगाई बढ़ने के साथ ही लोगों की आय में भी बढ़ोत्तरी हुई है। जिसके चलते मानकों के अनुसार आय सीमा को बढ़ाया गया है। आगामी योजनाओं में एक लाख रुपये आय वर्ग वाले लोग योजनाओं में आवेदन कर सकेंगे।
यह भी पढ़ें: अब नहीं रुकेगा 33 रेस्टोरेंट बनाने का काम!
आवास विकास की 2700 एकड़ की दिल्ली सहारनपुर योजना में ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की स्कीम जल्द ही लांच की जानी है। इस स्कीम में आवेदन करने वाले लोगों को सबसे पहले आय सीमा बढ़ने का लाभ मिलेगा।
इसके बाद परिषद की करीब 300 एकड़ की अजंतापुरम योजना की ईडब्ल्यूएस योजना में भी एक लाख रुपये वाले आवेदन कर सकेंगे।