{"_id":"c74ba8bac06063ec2179cbf2219d74de","slug":"everything-in-the-room-was-robbed-off-family-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को कमरे में बंद कर लूट लिया सबकुछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घरवालों को कमरे में बंद कर लूट लिया सबकुछ
ब्यूरो/ अमर उजाला, नोएडा
Updated Sun, 23 Nov 2014 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जारचा थाना क्षेत्र के गांव छोलस और प्यावली में शनिवार रात को बदमाश नौ घरों से करीब ढाई लाख रुपये, लाखों के जेवरात और घरेलू सामान ले गए। पुलिस ने बताया कि जारचा थाना क्षेत्र के गांव छोलस में चोर शनिवार रात को अरसी मोहम्मद के घर में दीवार तोड़कर घुस गए।
विज्ञापन
उन्होंने घर में रखे दस तोले सोने, चंादी के जेवरात और घरेलू सामान चोरी कर लिया। इसके बाद उन्होंने सरफराज के मकान से डेढ़ लाख रुपये और कीमती सामान चोरी कर लिया। फिर इन लोगों ने महबूब के घर से 40 तोले चांदी, छह तोले सोने के जेवरात, बर्तन और घरेलू कीमती सामान चोरी कर लिया। नदीम केघर से चोर सोने, चांदी के जेवरात और घरेलू सामान ले गए।
विज्ञापन
जयभगवान के घर में जब बदमाश घुसे तो वो जग गए। शोर मचाने पर चोरों ने उनको जान से मारने की धमकी देकर कमरे में बंद कर दिया और घर से कीमती सामान ले गए। नसीब के घर से वे सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान चोरी कर ले गए।
विज्ञापन
उसी रात गांव प्यावली में विष्णु के घर में चोर दीवार कूद कर घुस गए और पचास हजार रुपये, शादी के लिए लाए या गया कीमती सामान, सोने व चांदी के जेवरात ले गए। खजान के घर से कीमती सामान, नगदी चोरी कर ली गई। नानक के घर से घरेलू कीमती सामान चोरी हुआ। पुलिस ने इन मामलों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस क्षेत्राधिकारी अनुराग सिंह का कहना है कि गश्त बढ़ाई जा रही है।