फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Everyday people have to fight with jam in Delhi

रोज जाम से जूझ रहे हैं दिल्ली के लोग, कहीं पुलिस की अनदेखी तो कहीं निर्माण कार्य अटका रहे रोड़ा

Thu, 25 Jul 2019 05:36 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhishek Singh Updated Thu, 25 Jul 2019 05:36 AM IST
विज्ञापन
Everyday people have to fight with jam in Delhi
जाम से हो रही लोगों को परेशानी - फोटो : अमर उजाला

काम पर जाते समय लोगों को हर रोज यातायात जाम से जूझना पड़ता है। दक्षिण दिल्ली में बदरपुर बॉर्डर से आश्रम चौक तक कई जगह यह समस्या विकराल है। मीठापुर से कालिंदी कुंज, कालिंदी कुंज से अपोलो अस्पताल, अपोलो अस्पताल से हरकेश नगर, ओखला मोड़ से आश्रम के बीच वाहन चालकों के सामने रोज भारी जाम की समस्या आती है। इनके पीछे यातायात पुलिस की अनदेखी और बेढंगे तरीके से हो रहा निर्माण कारण बन रहे हैं। अधिकारियों के पास भी फिलहाल इसका कोई समाधान नजर नहीं आता।

विज्ञापन


मीठापुर से कालिंदी कुंज रोड

मीठापुर से कालिंदी कुंज होते हुए लोग नोएडा व सरिता विहार होते हुए अपोलो अस्पताल की ओर आते हैं। इस रोड पर रोज वाहनों का भारी दबाव रहता है। इस रूट पर मदनपुर खादर पर अक्सर भारी जाम लगता है। यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण यह समस्या विकट हो जाती है। इस रोड पर जाम का असर जैतपुर तक होता है। इस कारण फरीदाबाद से आने वाला ट्रैफिक जैतपुर बांध रोड से कालिंदी कुंज की ओर जाता है। इस कारण इस रूट पर वाहनों की संख्या बढ़ जाती है और बांध रोड व मदनपुर खादर पुनर्वास कॉलोनी तिराहे पर भारी जाम लग जाता है।
विज्ञापन


कालिंदी कुंज से अपोलो अस्पताल

इस रोड पर फरीदाबाद, बदरपुर की कॉलोनियों और नोएडा से आने वाले ट्रैफिक का भारी दबाव रहता है। इस रोड पर ओखला की ओर जाने वाला टर्न बंद कर दिया गया है। उससे कुछ दूरी पर यू-टर्न दिया गया है, जिससे ओखला की ओर से जाया जा सकता है यह अधबनी हालत में है। इससे वाहनों को परेशानी हो रही है। इससे थोड़ा आगे भी जसोला ट्रैफिक सिग्नल पर भारी जाम लगता है। रोड का एक हिस्सा दायीं ओर जाने वाले ट्रैफिक के लिए आरक्षित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि इससे कुछ दूरी पर दो नए यू-टर्न बनाए गए हैं, लेकिन उनका निर्माण भी अधूरा है। निर्माण सामग्री फैले होने के कारण सड़क संकरी हो गई है। इनका निर्माण लोक निर्माण विभाग कर रहा है। इसके साथ सीएनजी स्टेशन है, जहां वाहनों की लंबी लाइन होती है और इससे भी जाम लगता है। इसके अलावा सरिता विहार अंडरपास के पास मुख्य सड़क संकरी होने के कारण भी जाम लगता है। 

अपोलो अस्पताल से हरकेश नगर सिग्नल

यह सड़क मथुरा रोड हाईवे का हिस्सा है। इस पर अंतरराजीय और फरीदाबाद, बदरपुर, सरिता विहार, नोएडा से आने वाला ट्रैफिक एक साथ जमा होता है। इस कारण यहां वाहनों का भारी प्रवाह होता है और सड़क संकरी हो जाती है। इसके अलावा, यहां सर्विस रोड को पुलिस ने कई साल से बंद कर रखा है। इस कारण छोटे वाहनों को भी जाम में फंसना पड़ता है और ट्रैफिक प्रबंधन नहीं किया जाता। इसके अलावा हरकेश नगर ट्रैफिक सिग्नल पर हमेशा जाम होता है। यहां सड़क पार करने के लिए न कोई सब-वे है और न ही कोई फुट ओवर ब्रिज। इस कारण स्थानीय लोग ट्रैफिक के बीच से सड़क पार करते हैं और इससे जाम लगता है। यहां लोग अक्सर हादसों का शिकार भी होते हैं। 

ओखला मोड़ से आश्रम चौक

यहां पर मथुरा रोड का भारी ट्रैफिक होता है। इसमें जामिया व ओखला से आने वाला ट्रैफिक भी मिल जाता है। इसके अलावा मोदी मिल फ्लाईओवर से आने वाला ट्रैफिक भी इसमें मिल जाता है। इस कारण यहां जाम लगता है। यहां यातायात पुलिस की तैनाती अक्सर नहीं होती। इससे थोड़ा आगे ही फ्रेंड्स कॉलोनी तिराहा है और यहां पर एक बार फिर सारा ट्रैफिक जाम हो जाता है। इसके आगे आश्रम चौक पर फ्लाईओवर होने के बाद भी जाम लगता है। इससे वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ पीके वत्स ने इस संबंध में कहा कि उन्हें राजधानी की हर सड़क पर हो रहे निर्माण कार्य की जानकारी नहीं हो सकती। इस संबंध में मुख्य अभियंता दक्षिणी जोन राजीव यदुवंशी से बात करने की कोशिश की गई तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। यातायात पुलिस के एसीपी दक्षिण पूर्व से भी संपर्क नहीं हो पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed