{"_id":"abf721d6ead1bd6d7b74566006d42ede","slug":"every-message-of-gita-relevant-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता का हर संदेश प्रासंगिक, कनाडा में भी हैं चाहने वाले ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गीता का हर संदेश प्रासंगिक, कनाडा में भी हैं चाहने वाले
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Sat, 19 Dec 2015 09:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीमद्भागवत गीता का उपदेश हमारे देश की एक ऐसी धार्मिक एवं ज्ञानप्रद पुस्तक व धरोहर है, जो कि पूरे विश्व के लोगों का जीवन दर्शन करने में सक्षम है।
विज्ञापन
यह विचार हरियाणा सरकार के मुख्य संसदीय सचिव सरदार बख्शीश सिंह ने शनिवार को सेक्टर-12 स्थित हुडा कन्वेंशन सेंटर में आयोजित तीन दिवसीय गीता जयंती महोत्सव समारोह के दौरान व्यक्त किए।
विज्ञापन
इस मौके पर पृथला के विधायक टेकचंद शर्मा, उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल, पुलिस आयुक्त सुभाष यादव, अतिरिक्त उपायुक्त डॉ. आदित्य दहिया, हुडा प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल, नगराधीश डॉ. गौरव अंतिल तथा फरीदाबाद के एसडीएम महाबीर प्रसाद प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
मुख्य अतिथि बख्शीश सिंह ने फीता काट कर इस महोत्सव एवं चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उन्होंने चित्र प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। साथ ही आयोजन से जुड़ी सभी तैयारियों से अवगत किया।
इस अवसर पर प्रदर्शनी में सहयोगी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के अलावा, समाजसेवी संस्था लोक उत्थान क्लब के संस्थापक अध्यक्ष आरपी हंस, नगर-निगम के कार्यकारी अभियंता रमेश बंसल व हुडा के कार्यकारी अभियंता जोगीराम सहित जिला प्रशासन के अन्य सभी संबंधित अधिकारी एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
कनाडा में भी गीता को चाहने वाले
बख्शीश सिंह ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण द्वारा दिया गया संदेश सदैव व्यावहारिक रहा है और भविष्य में भी रहेगा। उन्होंने बताया कि वे पिछले दिनों कनाडा दौरे पर गए तो वहां पर बसे भारतीयों के अलावा कनाडा के लोगों के गीता उपदेश के प्रति लगाव को देखकर दंग रह गए।
विश्व के अनेक महापुरुषों ने गीता पढ़कर अपने जीवन में चरितार्थ किया और प्रशंसनीय विचार लिखे। इनमें हेनरी डेविड थोरो, अल्बर्ट आइंस्टीन, गेडेस मैकग्रेगर, सुनीता विलियम्स, वोरन हेस्टिंग, अलबेरूनी, डॉ. एनी बेसेंट, इमर्सन व दारा सिकोह आदि अन्य कई महापुरुषों के नाम शामिल हैं।
गीता पर आधारित सेमिनार आज
उपायुक्त डॉ. अमित कुमार अग्रवाल ने बताया कि20 दिसंबर को सुबह 11 बजे श्रीमद्भागवत गीता पर आधारित सेमिनार आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बल्लभगढ़ के विधायक पं. मूलचंद शर्मा होंगे। साथ ही कई आध्यात्मिक संस्थाओं के प्रखर वक्ता श्रीमद्भागवत गीता के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विचार रखेंगे। इस दौरान कई प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रदर्शित किए जाएंगे।