फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Every candidate of congress millionaire

धनकुबेरों का घर है कांग्रेस, हर उम्मीदवार करोड़पति

Sat, 22 Mar 2014 04:56 PM IST
Updated Sat, 22 Mar 2014 04:56 PM IST
विज्ञापन
Every candidate of congress millionaire

उत्तर पूर्वी दिल्ली से कांग्रेस के प्रत्याशी जेपी अग्रवाल ने नंद नगरी रिटर्निंग ऑफिसर के पास शुक्रवार अपराह्न ढाई बजे नामांकन दाखिल किया। जेपी अग्रवाल के साथ उनकी पत्नी और बेटे मुदित अग्रवाल के अलावा विधायक चौधरी मतीन अहमद, पूर्व विधायक वीर सिंह धींगान, प्रवक्ता हरिकिशन जिंदल व तमाम कांग्रेस नेता मौजूद रहे। उनके समर्थक कार्यालय के बाहर ढोल बजाते रहे। जेपी अग्रवाल शाहजहां रोड स्थिति निवास से कार में पहुंचे। जेपी अग्रवाल ने कहा कि उन्होंने जो काम किए हैं, वो उसके बल पर जीतेंगे।

विज्ञापन


पति-पत्नी की आय---------------17.47 लाख
नकदी---------------------------55,500
चल संपत्ति---------------------1,14,38,448
अचल संपत्ति-------------------7,25,36,400
सोने के जेवर--------------790 ग्राम, 17.47 लाख
वाहन----------------------------दो कार

शादी की तरह पहले पटाखे फूटे फिर अजय माकन पहुंचे

Every candidate of congress millionaire

नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी अजय माकन के पंडित पंत मार्ग स्थित निवास पर उनके समर्थकों ने आतिशबाजी की। नई दिल्ली डीसी ऑफिस के बाहर भी अच्छी भीड़ जुटी थी। नामांकन दाखिल करने के बाद अजय माकन ने कहा कि नई दिल्ली के सरकारी कर्मचारी व सैन्य कर्मी खुश हैं। विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल को वोट इसलिए दिया ताकि लोगों का सपना साकार हो। केजरीवाल ने जो सपने दिखाए, वे साकार नहीं किए। नई दिल्ली की सात सीट पर ‘आप’ विधायक हैं, लेकिन वेकाम नहीं कर रहे हैं।

पति-पत्नी की आय----------------32,02,451
नकदी-------------------------------61,800
चल संपत्ति---------------------3,89,97,275
अचल संपत्ति--------------------2,21,01,400
वाहन-----------------------------एक कार
जेवर------------210 ग्रा. सोना, 3 कि. चांदी
उधार दिए हुए हैं------------1.11 करोड़ रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

पत्नी-मौसी के साथ संदीप दीक्षित ने भरा पर्चा

Every candidate of congress millionaire

पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से शुक्रवार को संदीप दीक्षित ने नामांकन पत्र भरा। हमेशा की तरह इस बार भी नामांकन के दौरान पहले जैसा ही नजारा दिखा। बस नहीं नजर आईं तो दिल्ली की सत्ता पर 15 सालों तक राज करने वाली संदीप दीक्षित की मां और पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित। हालांकि इस कमी को पूरा करने के लिए संदीप की मौसी और पत्नी मोना दीक्षित पूरे समय कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद रहीं।

चल संपत्ति-----1,53,84,781 रुपये
अचल संपत्ति-----5,75,19,980 रुपये
देनदारी-------88,72,174 रुपये
वाहन---------दो कार, तीन बाइक
शिक्षा---------------पीजी

विज्ञापन

खुली जीप में हाथ लहराते आए महाबल मिश्रा

Every candidate of congress millionaire

पश्चिमी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार महाबल मिश्रा खुली जीप में नामांकन दाखिल करनेे पहुंचे। जिला उपायुक्त कार्यालय में उनके समर्थक फूलमाला और गुलदस्ते लेकर पहुंचे। महाबल मिश्रा का नामांकन दाखिल कराने के लिए उनकी पत्नी और बेटा भी आए। आम तौर पर उम्मीदवार नामांकन करने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं, लेकिन महाबल मिश्रा ने पहले संबोधित करके कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

नकदी: स्वयं के पास 48,900 रुपये
पत्नी के पास 45,700 रुपये
चल संपत्ति : खुद के पास 2,85,32,200
पत्नी के पास 2,50,44,086 रुपये कीमत की।
अचल संपत्ति : 19,65,50,000 रुपये।
वाहन : खुद के पास पजेरो कार, पत्नी के पास होंडा सिविक।
ज्वैलरी : खुद के पास 6,20,000 रुपये की, पत्नी के पास 15,50,000 रुपये की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed